मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश देशद्रोही, CJP ने इस्तीफा मांगा; यूपी में कारोबारी का हत्यारोपी बेटा बोला- तड़पाकर नहीं मारना था - Uttar Pradesh News

Published on 25 सित॰ 2026

.

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने SIR के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ मांगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे चीन के राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे के बारे में जानिए।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

. आज देशभर में गणपति विसर्जन किया जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें...

1. राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की, मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था; सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

राहुल ने पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह समेत 19 लोगों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि यह सभी लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

राहुल ने पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह समेत 19 लोगों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि यह सभी लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि देश में हर सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर भाजपा के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। इसकी वजह ज्ञानेश कुमार हैं। उन्होंने लोकसभा-विधानसभा चुनाव में धांधली की। इससे मोदी-शाह के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं आई।

दरअसल, राहुल ने चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गांधी ने 2025 में भी SIR पर तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। तब उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने आयोग को सरकार की ‘B टीम’ भी कहा था।

पूरी खबर पढ़ें...

2. कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें, वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया। पार्टी ने कहा- अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।

दीपके ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने, लेकिन जब से कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद से हंगामा जारी

23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

पूरी खबर पढ़ें...

3. नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले, यात्री बोले- सिगरेट पी रहे थे ड्राइवर-क्लीनर

नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर निकले। अंदर फंसे लोग बुरी तरह जल गए। उनके शव तक की पहचान नहीं हो पाई।

दिल्ली से महोबा जा रही थी बस: बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर आगे इसमें आग लग गई। बस में सफर कर रहे सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर-क्लीनर सिगरेट पी रहे थे।

यात्रियों के टोकने पर भी बस नहीं रोकी: यात्रियों ने विरोध किया तो दोनों हंसने लगे। बस में जलने की गंध भी आ रही थी, कुछ देर बाद उसमें आग लग गई। आग के बावजूद ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। यात्रियों के शीशे तोड़ने के बाद ही उसे रोका गया।

पूरी खबर पढ़ें…

4. अखिलेश बोले- 2027 में चुनाव लोधी बनाम योगी होगा, सपा का 'PDA रथ' लेकर रायबरेली पहुंचे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना PDA रथ उतार दिया। उन्होंने रायबरेली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ये PDA का तूफान है। PDA की लहर चल रही है। रायबरेली में ऐसा लग रहा है कि यह PDA बनाम BJP तो है ही, इस चुनाव में 'लोधी बनाम योगी' भी हो सकता है।

अखिलेश बोले- वोट का बुलडोजर भाजपा को खत्म करेगा: सपा प्रमुख ने कहा कि इस बार जनता के वोट का बुलडोजर इनके ऊपर चलने वाला है। यह वोट का बुलडोजर इन्हें हमेशा-हमेशा के लिए ढहा देगा। न केवल हराएगा, बल्कि ऐसी नकारात्मक राजनीति करने वालों को हमेशा के लिए मिटाने का काम करेगा।

‘भाजपा वाले नकली हिंदू हैं’: यह जो प्रभुत्ववादी लोग हैं, ये खुद को ताकतवर समझ रहे हैं, जो वर्चस्ववादी लोग हैं, उनसे कोई लड़ाई अभी की नहीं है। हम निर्बल और कमजोर लोगों के साथ हैं। हम आरक्षण को बचाने के लिए खड़े हैं। हम हिंदुस्तानियत को बचाने के लिए खड़े हैं। ये लोग संविधान, कानून को नहीं मानते। भाजपा वाले नकली हिंदू हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

5. बेटा बोला- पिता को मरवाना ही था, तड़पकर मरने का दुख है, कानपुर में कारोबारी की बहू बेगुनाह निकली

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या बेटे सुब्रत ने ही करवाई थी। पुलिस की जांच में बहू शालू बेगुनाह निकली। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- सुब्रत ही हत्या का मास्टरमाइंड है। बहू की रिहाई के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

सुब्रत बोला- मां भी पिता से परेशान थीं: पिता की हत्या कराने में मुझे केवल इतना पछतावा है कि उन्हें इस तरह चाकू से गोदकर नहीं मारना चाहिए था। मैं ऐसी हत्या नहीं कराना चाहता था, लेकिन उन्हें मारना तो था ही।

कारोबारी के बेटे ने कहा कि मेरी मां भी पिता के अवैध संबंधों से पीड़ित थीं। पिता घर में आकर खुलेआम अपने संबंधों के बारे में बताते थे। मां भी हम लोगों से कहती थी कि जो करना है, इसका कुछ करो। मुझे मलाल है, पत्नी शालू के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ें…

6. जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन में रेस हो रेसलिंग नहीं, व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने वेलकम किया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का व्हाइट हाउस में स्वागत किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का व्हाइट हाउस में स्वागत किया।

अमेरिका दौरे के पहले दिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग स्टेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन दोस्त हैं। उनके हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जिनपिंग ने ट्रम्प के बयान से सहमति जताई।

जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों का मिलकर काम करना फायदेमंद है, टकराव से दोनों को नुकसान होगा। अमेरिका चीन के बीच रेस हो, रेसलिंग नहीं। दोनों देशों की कोशिश एक-दूसरे से आगे निकलने की होनी चाहिए, न कि ऐसी लड़ाई की जिसमें एक की जीत और दूसरे की हार हो।

पहले मीडिया को एंट्री नहीं, बाद में आने दिया

ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस ने सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के पत्रकारों को कवरेज से रोका। इसकी वजह व्हाइट हाउस और कुछ मीडिया संस्थानों के बीच चल रहा विवाद है। बाद में न्यायिक हस्तक्षेप के बाद मीडिया को एंट्री दी गई।

पूरी खबर पढ़ें...

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. उत्तर प्रदेश: नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले: बस एमपी के ट्रैवल्स की; इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका (पूरी खबर पढ़ें)

2. बिहार: जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी: युवकों ने नाबालिग को घसीटा, बाल खींचे; मंत्री बोले- इन घटनाओं का वीडियो बनाना साजिश (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: अमेरिकी F-35 फाइटर जेट के पार्ट्स चीन के हाथ लगे: ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जा रहे थे, हांगकांग पहुंचे; इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल (पूरी खबर पढ़ें)

4. IIT-बॉम्बे सुसाइड केस: राहुल गांधी ने माता-पिता से बात की: साहिल ने मौत से पहले दोस्त को फोन किया था, कहा- गलती हो गई (पूरी खबर पढ़ें)

5. इंटरनेशनल: इस्लामाबाद में इमरान समर्थकों का मार्च रोकने 2,000 कंटेनर लगाए: हाईवे बंद, बुलडोजर-क्रेन लेकर रास्ता खोलने पहुंचेंगे PTI कार्यकर्ता (पूरी खबर पढ़ें)

6. उत्तर प्रदेश: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार:नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी; पति को देख शालू फूट-फूटकर रोई (पूरी खबर पढ़ें)

7. नेशनल: भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए: 5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च (पूरी खबर पढ़ें)

8. नेशनल: वांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है:लेह हिंसा को लेकर कहा- गृहमंत्री इस्तीफा दें, हिंसा की जिम्मेदारी लें (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: मोदी ने 8-8 के ग्रुप में मंत्रियों की क्लास ली:कहा-लोगों से बेहतर संवाद बनाएं, योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का मंत्र दिया (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...

एक भेड़ की कीमत ₹8 करोड़

किर्गिस्तान में अराशान नस्ल का एक भेड़ 10 लाख डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपए में बिका। 200 किलो से ज्यादा वजन वाली इस नस्ल को मांस और चर्बी के लिए पाला जाता है। इसे खरीदने के लिए पांच देशों से लोग पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें...

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: क्या ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होगा; चुनाव आयोग पर मचे घमासान के 5 किरदार, कैसे आरोप लगे और अब आगे क्या

2. जरूरत की खबर: सहजन के पत्ते हैं ‘सेहत का खजाना’: ब्लड शुगर करे कंट्रोल, पाचन रखे दुरुस्त, डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही तरीका

3. पेरेंटिंग: 5 साल की बेटी स्कूल जाने से डरती है: वहां देर तक रोती है, बात नहीं करती, बच्चे में स्कूल जाने की आदत कैसे डालें

4. यूपी एक्सप्लेनर: क्या वाकई DJ की वजह से गई बच्ची की जान:साउंड वेव दिल की धड़कन कैसे रोक सकती है; क्या है साइलेंट ब्लॉकेज

5. भास्कर एनालिसिस: क्या NDA के लिए मुस्लिम वोट साधेंगे मो. शमी: जयंत से मुलाकात के बाद RLD में एंट्री की चर्चा, डेढ़ साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में BJP से अलग लड़ेगी JDU-40 सीटों पर तैयारी: निशांत संभालेंगे चुनाव की कमान, दुर्गा पूजा के बाद इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत

7. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में घटिया काम के चलते PNC इंफ्राटेक बैन:बिहार में बना रही वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे, क्या काम प्रभावित होगा?

8. भास्कर एक्सक्लूसिव: परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ट्रैकर:हर युवा की होगी डिजिटल प्रोफाइल,Gen-Z के सुझावों से बनेगा राजस्थान का पहला यूथ बजट

9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: MP में ₹12,000 करोड़ की अमृत योजना में फर्जीवाड़ा:वाटर प्लांट्स में ब्रांडेड की जगह लगाए लोकल सेंसर उपकरण; स्टीकर हटाया तो खुली पोल

10. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या दतिया में फिर उपचुनाव होगा?: घनश्याम सिंह के निर्वाचन को HC में चुनौती; हार के बाद नरोत्तम को तरजीह

11. भास्कर एक्सक्लूसिव: देहरादून किडनैपिंग केस- पीड़ित ने सुनाई पूरी आपबीती: बोली- मैं अकेली थी, एक ने मुंह दबाया, दूसरे ने पीछे से पकड़ा

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

तुला राशि वालों को नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल...

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...