Chirag Paswan: बिहार में चिराग पासवान CM बनेंगे? LJP की बैठक में कार्यकर्ताओं का संकल्प, NDA में बढ़ सकती है सियासी हलचल

Published on 4 सित॰ 2026

Chirag Paswan Bihar CM Claim: बिहार (Bihar News) की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (Ramvilas) के नेताओं के बयान ने नई सियासी हलचल मचा दी है। 

एनडीए का हिस्सा एलजेपी (Ramvilas) अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का (Chirag Paswan Bihar CM Claim) मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहरा रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अगर भविष्य में बिहार में उनकी पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनती है तो चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक होगा। (Bihar CM Samrat Choudhary)

चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे

दरअसल, पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजेपी (Ramvilas) के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी (LJP Leader Raju Tiwari) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चिराग पासवान (Chirag Paswan) के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। 

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में (Chirag Paswan Bihar CM Claim) पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प पार्टी पहले से लेकर चल रही है, उसे पूरा किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का भी बड़ा बयान

इसी कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने भी (Chirag Paswan Bihar CM Claim) मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2029 या 2030 में जब भी बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, यदि एलजेपी (रामविलास) राज्य में नंबर वन पार्टी बनती है तो चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur JDU Leader Gold Chain Thef: मुजफ्फरपुर में मंत्री के स्वागत के दौरान JDU नेता की 7 लाख की चेन चोरी, भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम

NDA में बढ़ सकती है सियासी गर्मी

एलजेपी (Ramvilas) के नेताओं के इन बयानों से एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर बीजेपी की प्रतिक्रिया पर है। 

गठबंधन में शामिल किसी सहयोगी दल की ओर से (Chirag Paswan Bihar CM Claim) मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नेता का नाम आगे बढ़ाए जाने को बिहार की सियासत में अहम संकेत माना जा रहा है।

प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

पटना स्थित एलजेपी (Ramvilas) के प्रदेश कार्यालय में (Chirag Paswan Bihar CM Claim) शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और बिहार से जुड़े पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी के विस्तार के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Lokbhavan March: तेजस्वी यादव हिरासत से रिहा, RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, वाटर कैनन से भीड़ को खदेड़ा