Chhattisgarh Guest Teachers Protest: अतिथि शिक्षकों को दुर्ग से रायपुर के लिए कूच, संविलियन की मांग को लेकर राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

Published on 13 जुल॰ 2026

Chhattisgarh Guest Teachers Protest: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों (विद्या मितान) का आंदोलन चल रहा है। दुर्ग में धरना-प्रदर्शन के बाद अब ये शिक्षक संविलियन की मांग को लेकर रायपुर के लिए कूच कर चुके हैं। इस कूच में करीब एक हजार अतिथि शिक्षक शामिल हैं। इन प्रदर्शनकारियों कुछ अपने छोटे-छोटे बच्चों के लेकर चल रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से दुर्ग में ही जेल रोड के पास रोकने का आदेश मिला है। उसी के अनुसार प्रशासन ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों को बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया।  

 'हर कुर्बानी दे के रहेंगे, वेतनमान ले के रहेंगे'

राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले अतिथि शिक्षक संविलियन की मांग कर रहे हैं। वे हाथों लिए तख्तियों पर लिखें हैं- 'हर कुर्बानी दे के रहेंगे, वेतनमान ले के रहेंगे'. दुर्ग में प्रदर्शन के दौरान शासन और प्रशासन की ओर से कोई रिस्पोंस नहीं मिलने के बाद ये प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने रायपुर के लिए कूच कर कर दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें भी नियमित शिक्षकों की तरह संविलियन किया जाए और समान वेतनमान मिले।

अतिथि शिक्षकों के रायपुर की कूच की तस्वीरें

Chhattisgarh Guest Teachers Protest
अतिथि शिक्षिक संविलियन की मांग को लेकर दुर्ग से रायपुर के लिए पैदल कूच करते हुए।
Chhattisgarh Guest Teachers Protest
अतिथि शिक्षिक दुर्ग में राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए।
Chhattisgarh Guest Teachers Protest
अतिथि शिक्षिक संविलियन की मांग को लेकर अपने बच्चों के साथ दुर्ग में प्रदर्शन करते हुए।
Chhattisgarh Guest Teachers Protest
अतिथि शिक्षिक संविलियन की मांग को लेकर दुर्ग से रायपुर के लिए कूच करते हुए, जिन्हें जेल रोड के पास पुलिस ने रोक लिया।

सेंट्रल जेल के पास रोका

अतिथि शिक्षकों (विद्या मितान) ने ऐलान के अनुसार दुर्ग में धरना-प्रदर्शन के बाद रायपुर के लिए कूच शुरू किया, लेकिन सेंट्रल जेल के पास बैरिकेड्स लगे देखकर उससे पहले ही सड़क पर बैठ गए। प्रशासन ने इससे पहले ही उन्हें रायपुर कूच नहीं करने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें बल पूर्वक रोक दिया।

ये खबर भी पढ़ें:Bijapur Boyfriend Murder: बीजापुर में महिला ने दोस्तों से कराई बॉयफ्रेंड की हत्या, चाकू से हमला कर कुएं में फेंका, मौत

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

लेखक