Chhattisgarh Govt Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ की 'टोटकेबाज' सरकारी शिक्षिका सस्पेंड.. स्कूल में गुम हुई 'सोने की बाली' तो किया गजब का तमाशा.. ले आई नारियल और लाल कपड़ा फिर..

Published on 1 अग॰ 2026

जांजगीर-चांपा में सोने की बाली खोजने के लिए बच्चों से कथित टोटका कराने का वीडियो वायरल होने पर शिक्षिका गीता कुम्भकार निलंबित कर दी गईं।

Chhattisgarh Govt Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ की ‘टोटकेबाज’ सरकारी शिक्षिका सस्पेंड.. स्कूल में गुम हुई ‘सोने की बाली’ तो किया गजब का तमाशा.. ले आई नारियल और लाल कपड़ा फिर..

Chhattisgarh Govt Teacher Suspension Order || AI Generated File

Modified Date: August 1, 2026 / 10:25 pm IST

Published Date: August 1, 2026 10:25 pm IST

HIGHLIGHTS

  • शिक्षिका पर टोटका कराने का आरोप।
  • वीडियो वायरल होने पर निलंबन।
  • शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की।

जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका गीता कुम्भकार को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षिका पर आरोप है कि सोने की बाली गुम होने के बाद उन्होंने उसका पता लगाने के लिए स्कूल के मासूम बच्चों के साथ अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया। (Chhattisgarh Govt Teacher Suspension Order) घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाली खोजने के लिए कराया टोटका

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका की सोने की बाली कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब बाली नहीं मिली तो वह घर से लाल कपड़े में बंधा नारियल, चावल, मौली में बंधा नारियल और अन्य पूजा सामग्री लेकर स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से इन वस्तुओं को छुआया और कहा कि जिसने भी बाली ली है, वह चुपचाप लौटा दे, नहीं तो उस पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

डर गए बच्चे, परिजनों ने जताई नाराजगी

शिक्षिका की इस हरकत से स्कूल के छोटे बच्चे डर गए। (Chhattisgarh Govt Teacher Suspension Order) घर पहुंचकर बच्चों ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। मामला सामने आने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने और मामले की चर्चा बढ़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका गीता कुम्भकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग का कहना है कि पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है।

Janjgir Champa, Chhattisgarh News, Teacher Suspended, School News, Viral Video

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रमंडल खेल: यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देगी मप्र सरकार

मेरठ:फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण व जबरन वसूली करने में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

नीट आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए मोदी युवाओं से माफी मांगें : उद्धव ठाकरे

ब्रिटेन के नए नेता के लिए डाउनिंग स्ट्रीट के अलावा मैनचेस्टर भी होगा सत्ता का एक केंद्र

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 5.036 करोड़ टन पर

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  शिक्षिका को क्यों निलंबित किया गया?

उत्तर:  सोने की बाली खोजने के लिए बच्चों से कथित टोटका कराने के आरोप में निलंबित किया गया।

प्रश्न 2:  मामला कैसे सामने आया?

उत्तर:  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

प्रश्न 3:  शिक्षा विभाग ने क्या कार्रवाई की है?

उत्तर:  जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Chhattisgarh Teacher Suspended After Alleged Superstition Ritual in School Over Missing Gold Earring