Home›Chhattisgarh›Chhattisgarh Farmers Good News
Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल …

Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा /image: AI Generated
Jageshwar Sahu
Published: 10 Oct 2026 | 10:35 amModified: 10 Oct 2026 | 10:36 am
HIGHLIGHTS
- छत्तीसगढ़ में 425 रुपये प्रति क्विंटल होगी गन्ने की खरीदी
- 2025-26 के पेराई सत्र का भुगतान भी बढ़ी दर पर
- सीएम विष्णु देव साय ने किसान हित में लिया निर्णय
रायपुर। Chhattisgarh Farmers Good News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री साय से आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
2025- 26 खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर
Chhattisgarh Farmers Good News भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आया। मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित पहल की और शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया। पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत को कम करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों के हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है। किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है तथा किसान हित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों को लेकर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेती-किसानी मजबूत होगी तो गांव मजबूत होंगे और गांवों की समृद्धि से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित और बेहतर मूल्य मिले तथा कृषि उनके लिए सम्मानजनक और लाभकारी आजीविका का सशक्त माध्यम बने।
किसान संघ ने सीएम साय का जताया आभार
Chhattisgarh Farmers Good News भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें
- Sharab Dukan Band Today: आज नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी दुकानें, आबकारी विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश भी जारी
- Anganwadi Workers Latest Good News: नवरात्रि से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को BJP सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, दे दी ये बड़ी सौगात, अब मनेगी असली दिवाली
- IAS Transfer Full List 2026 Today: नवरात्रि के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 34 IAS समेत इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, स्वास्थ्य सचिव-आबकारी विभाग के प्रभार भी बदले, देखें पूरी लिस्ट
- Odisha Ambulance Fire: एंबुलेंस में अचानक हुआ जोरदार धमाका, अस्पताल ले जा रहे मरीज की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो
हमसे जुड़ें
Jageshwar Sahu
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...
Web Title: Chhattisgarh Farmers Good News