Cheek Moles Meaning: क्या आपके गाल पर भी है तिल? जानिए कैसा रहने वाला है भविष्य

Published on 10 सित॰ 2026

Cheek Moles Meaning: क्या आपके गाल पर भी है तिल? जानिए कैसा रहने वाला है भविष्य

गालों पर तिल शुभ या अशुभ?

Face Moles: जिन लोगों के गालों पर तिल होता है उनके बारे में कहा जाता है कि वे बेहद सुंदर दिखाई देते हैं. सुंदरता की दृष्टि से ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र के महत्वपूर्ण भाग सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भी गालों पर तिल का विशेष महत्व है. यह न केवल चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि व्यक्ति के चरित्र, सुंदरता और भविष्य के भाग्य का भी संकेत देता है. यहां सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है कि क्या गालों पर तिल होना वास्तव में शुभ होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गाल पर तिल होना बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली संकेत है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में आसानी से सफलता और अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं. उनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती और हर प्रकार का सुख व्याप्त रहता है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि उन्हें जीवन के हर पड़ाव पर भाग्य का साथ मिलता है. पुरुष के दाये गाल पर और महिला के बाएं गाल पर तिल बहुत शुभ माना जाता है.

ऐसे लोगों का व्यवहार होता है अच्छा

गालों पर तिल वाले लोग स्वभाव से सौम्य, सरल और प्रेममय होते हैं. वे जहां भी जाते हैं अपनी बोलने की शैली, मनमोहक मुस्कान और अच्छे व्यवहार से सबका ध्यान आकर्षित कर लेते हैं. समाज में उन्हें विशेष सम्मान और पहचान मिलती है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों में उच्च आत्मविश्वास और जुझारूपन होता है. वे चाहे जो भी कार्य हाथ में लें, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और उसमें सफल होने तक निरंतर प्रयास करते हैं. उनमें चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का गुण होता है.

तिल सौभाग्य, सुंदरता, समृद्धि का प्रतीक

गाल पर तिल होना ईश्वरीय कृपा का प्रतीक भी माना जाता है. वे न केवल अपने व्यवहार से सबका स्नेह पाते हैं बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भी अपार तरक्की करते हैं. कुल मिलाकर, गाल पर तिल होना अशुभ संकेत नहीं है बल्कि यह सौभाग्य, सुंदरता, आकर्षण और समृद्धि का शुभ प्रतीक है.

ये भी पढ़ें:आपके शरीर में गणेश जी का कहां होता है वास, जो एनर्जी और चक्रों को करते हैं कंट्रोल?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

रामदीप मिश्रा

रामदीप मिश्रा

TV9 हिन्दी में रामदीप मिश्रा बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर जुड़े हुए हैं. राजनीति, करंट अफेयर्स, कानून एवं अदालती मामलों, अपराध, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी खबरों में इनकी विशेष रुचि है और इन्हीं बीट की खबरों पर काम करते हैं. खबरें बनाने और पढ़ने के साथ-साथ समय निकालकर घूमने का शौक रखते हैं. इसके अलावा खाना बनाने और खाने में मजा आता है. साल 2012-14 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं विश्वविद्यालय से इलेक्टॉनिक मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से साल 2014 के जनवरी से की. इसके बाद न्यूज 18 के वेब से दो साल तक जुड़े रहे. मराठी में सफलता के बाद लोकमत हिंदी न्यूज वेबसाइट की ओर कदम बढ़ाया तो वह भी इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े. यहां तीन साल तक सफर जारी रहा. रामदीप मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के रहने वाले हैं और पत्रकारिता में पिछले 11 सालों से सक्रिय हैं.

Read More

google button