Chatra News : अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गांजा के साथ गिरफ्तार, कार व शराब जब्त

Published on 24 अग॰ 2026

Suryakant Kamal

Chatra News : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के सटीक सूचना तंत्र के बदौलत हंटरगंज थाना पुलिस को झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 9 किलो 150 ग्राम गांजा, ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है. 

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से सरकार व अन्य को नोटिस जारी
राहुल पर योगी का हल्ला बोल,  पूछा, क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भावी पीढ़ी का भविष्य खराब करना चाहते हो

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार व बाजार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने रोहित कुमार को भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के समीप उसकी सफेद रंग की हुंडई कार के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके निशानदेही पर पवन कुमार को हंटरगंज बाजार से पकड़ा. सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से है और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Uploaded Image

बोरी और कार्टन में गांजा व शराब 

उन्होंने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित कुमार अपनी सफेद रंग की हुंडई कार में अवैध गांजा लेकर प्रतापपुर मोड़ की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद हंटरगंज थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार को तत्काल छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

Uploaded Image

तस्करों की जब्त कार

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के पास संदिग्ध कार को खड़ा पाया और विधिवत तलाशी ली. इस दौरान कार की डिक्की से दो सफेद प्लास्टिक के बोरों में गांजा बरामद हुआ. जिसका वजन करने पर एक बोरे में 6 किलो 800 ग्राम और दूसरे में 2 किलो गांजा पाया गया. एसडीपीओ नें बताया कि रोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.

 इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथी पवन कुमार के घर से 350 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. गांजे की आपूर्ति चतरा शहर में होनी थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर नें बताया कि इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिपिन कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया.

छापेमारी टीम में एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एसआई नवीनचंद्र सिंह, एएसआई सुनील कुमार दुबे और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हंटरगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.