CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज से बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
/bansal-news/media/post_attachments/c107e07d-f12.png)
कुछ स्थानों पर सीमांत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई जगह गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रघुनाथ नगर और रामानुजगंज में 12-12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजपुर में 10 सेंटीमीटर, कुसमी और चांदो में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई।
जनकपुर भरतपुर और अंबिकापुर में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कई दूसरे इलाकों में भी 4 से 5 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: MP Ravi Kishan: सांसद रवि किशन का विकास पर बयान, 2017 से पहले का गोरखपुर और आज का गोरखपुर देखिए, जमीन-आसमान का अंतर
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम बढ़ाएगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है।
इसके अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका भी सक्रिय बनी हुई है।
इस मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों पर पड़ सकता है। इसी वजह से प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: MP Teachers School Allotment: वर्ग-3 के 7 हजार टीचर्स की शाला आवंटन प्रक्रिया 31 अगस्त से, हफ्तेभर में करना होगा जॉइन
कई जगह भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले दिन प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है।
अगले दो दिनों में भी ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगह सीमांत भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: धमतरी का 100 साल पुराना माडमसिल्ली बांध आज भी खास, खुल गए 32 ऑटोमेटिक गेट...
रायपुर में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में 31 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में कुछ दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रहेगा। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर रहेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/map-2026-08-30-18-55-19.jpeg)
यह भी पढ़ें: Prayagraj में गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर, Bade Hanuman Mandir के गर्भगृह तक पहुंचा गंगा जल