CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई , प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की संभावना नहीं, कई शहरों में बढ़ी गर्मी

Published on 4 अक्टू॰ 2026

CG Weather Today:  छत्तीसगढ़  से दक्षिण-पश्चिम मानसून की रवानगी शुरू (CG Weather Today) हो गई है। प्रदेश के आधे जिलों से मानसून विदा हो चुका है। रविवार को प्रदेश में कहीं भी बारिाश होने की संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। सोमवार को दो जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियों में कमी, बादलों के घटने, नमी कम होने और उत्तरी शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण मानसून प्रदेश से लौट चुका है। इसके साथ ही पूरे गुजरात और उत्तर भारत के शेष हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले वायुमंडलीय स्तरों पर प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुष्क उत्तरी हवाएं चल रही हैं और मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा रहा तापमान

CG Weather Today

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम रहा शुष्क (CG Weather Today)

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम केंद्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे की वर्षा शून्य रही।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा रहा तापमान (CG Weather Today)

अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से मामूली अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहा है। राजनांदगाव में सबसे ज्यादा 34.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि पेड्रारोड में सबसे कम टेम्प्रेचर 18.6 दर्ज किया गया। 

ये खबर भी पढ़ें: Prateek Rai Kidnapping Case: रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय अपहरण मामले में 3 आरोपी हिरासत में, CCTV और सर्विलांस से मिर्जापुर पहुंची पुलिस

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? (CG Weather Today)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में प्रदेश में कहीं भी बारिश का संभावना नहीं है। रविवार का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सोमवार यानी 5 अक्टूबर को एक-दो जिलो में हल्की बारिश के आसार हैं। 6-7 अक्टूबर को एक दो जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 8 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: CG Doctor Stipend Fake Order: डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने का फर्जी आदेश वायरल, छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया खंडन

लेखक