Home›Chhattisgarh›Chhattisgarh: Major Administrative Reshuffle After Sarpanchs’ Protest, Nagri SDM and CEO Transferred
CG SDM Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM और जनपद CEO का ट्रांसफर, देर रात जारी हुआ आदेश

CG SDM Transfer News
Dageshwar DewanganReported By: Devendra Mishra
Published: 09 Oct 2026 | 10:57 amModified: 09 Oct 2026 | 10:58 am
HIGHLIGHTS
- सरपंचों के विरोध के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- नगरी SDM और जनपद पंचायत CEO हटाए गए
- सेवा संकल्प शिविर में बैठक व्यवस्था को लेकर हुआ था विवाद
धमतरी: CG SDM Transfer News छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां नगरी SDM और जनपद पंचायत CEO को हटा दिया गया है। जिसके बाद मनोज करकाम को नगरी के नए SDM बनाया गया है, वहीं विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक व्यवस्था को लेकर हुआ था विवाद
CG SDM Transfer News दरअसल, सेवा संकल्प शिविर में सरपंचों को मंच से नीचे उतार दिया गया। जिसके बाद सरपंच नाराज चल रहे थे। SDM प्रीति दुर्गम पर सरपंचों को मंच से नीचे उतारने का आरोप लगा था। इस बात से नाराज सरपंचों ने सांसद भोजराज नाग के सामने ही विरोध जताया था। सरपंच जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे थे। समझाइश के बाद किसी तरह यह पूरा मामला शांत हुआ था।
आईबीसी 24 के खबर का असर
लेकिन आईबीसी 24 ने प्रमुखता से यह खबर दिखाई। खबर के बाद प्रशासन ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया। और देर रात अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद मनोज मरकाम को नगरी का नया SDM बनाया गया है। वहीं, विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल सेवा संकल्प शिविर जो आयोजित थी नगरी में गणपत पंचायत नगरी के का आयोजन करना था। वहां के सीओ को जिम्मेदारी थी और वहां के जो एसडीएम है प्रीति दुर्गम की जिम्मेदारी थी। ऐसे ही कलेक्टर वहां पहुंचने की सूचना उनको मिली तो उसी सूचना के आधार पर जो सरपंच को मंच पर बैठाया गया था, कार्यक्रम के संचालित करने के लिए तो उसी सरपंच को एसडीएम जो है प्रीति दुर्गम उन्होंने मंच से उतारा। इसी यही आरोप को लेकर के जो वहां के जो सरपंच है आठ 10 पंचायत के सरपंच है वो कार्यक्रम के मंच के नीचे ही बैठकर के प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शन के दरमियान जो कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग वो वहां मौजूद थे। उन्होंने भी उनके सामने विरोध प्रदर्शन हुआ और जमकर नारेबाजी हो गई। कार्यक्रम का बहिष्कार करने की नौबत आ गई थी। लेकिन जैसे तैसे समझाइश हुई समझाइश के बाद ये बात मानी। जिसके बाद इस खबर को आईबीसी 24 ने प्रमुखता से दिखाया। उसके बाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने लिस्ट जारी करते हुए वहां के जो एसडीएम पृथ्वी दुर्गम के सीओ है उनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया और उनकी जगह पर मनोज मरकाम को जिम्मेदारी दी है और साथ ही साथ सीओ जनपद विमल कुमार साहू को भी जिम्मेदारी देते हुए बड़ा प्रशासनिक बदल किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: आज मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशि वालों की दूर होगी पैसों की टेंशन! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल
- Chattisgarh Tehsildar Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में तहसीलदार, नायब तहसीलदारों का तबादला.. सामने आई 18 अफसरों की ये बड़ी लिस्ट, आप भी देखें
- Vande Bharat: ज्ञानेश के विरुद्ध, 'ब्लैक डे' युद्ध! पटना से बेंगलुरु तक SIR पर संग्राम, आखिर कब थमेगा ये आंदोलन?
हमसे जुड़ें
Dageshwar Dewangan
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Web Title: Chhattisgarh: Major Administrative Reshuffle After Sarpanchs’ Protest, Nagri SDM and CEO Transferred

Gujarat Accident News: सड़क पर ही मची चीख पुकार, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
09 Oct 2026 | 12:16 pm
Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा की स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को बन रहे हैं खास मुहूर्त! प्रातःकाल से अभिजित मुहूर्त तक, यहां जानें शुभ घड़ी का पूरा समय
09 Oct 2026 | 12:08 pm
Chhattisgarh Ram Van Gaman Path: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 31 नए स्थान राम वनगमन पथ के रूप में होंगे विकसित, पर्यटन मंत्री ने बताया कब शुरू होगा काम
09 Oct 2026 | 12:00 pm
8th Pay Commission News: यहां के सरकारी कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत? चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग का तोहफा! पिछले वेतन आयोगों के रिकॉर्ड में छिपा है ये बड़ा संकेत!
09 Oct 2026 | 11:38 am
Chhattisgarh Viral Reel Video: प्रमोशन के लिए गरबा की ड्रेस में बनाई आपत्तिजनक रील, वायरल होते ही 5 लड़कियां समेत 9 गिरफ्तार, देखें छत्तीसगढ़ का ये वीडियो
09 Oct 2026 | 11:22 am
Food Inflation In India: आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार! राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक बढ़े दाम, घर का खाना बनाने में अब खर्च होंगे ज्यादा पैसे
09 Oct 2026 | 10:45 am
IND vs WI 2nd T20: आज यहां देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 का लाइव मैच, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
09 Oct 2026 | 10:42 am
Mahadev Betting App Case: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए ₹1.20 करोड़, घर की तलाशी के दौरान जब्त हुए थे ₹30 लाख रुपए, जानिए कहां से आए थे ये पैसे?
09 Oct 2026 | 10:24 am