CG School Timing Change: छत्तीसगढ़ में स्कूलों के समय में होगा बदलाव, शनिवार को मॉर्निंग की जगह डे शिफ्ट

Published on 25 अग॰ 2026

CG School Timing Change: छत्तीसगढ़ के स्कूलों की व्यवस्था में जल्द बड़ा बदलाव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अनुसार, शनिवार को मॉर्निंग शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों को डे शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। इस दिन पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर विशेष जोर रहेगा।

शनिवार को खेल-सांस्कृतिक गतिविधियां

शिक्षा मंत्री के मुताबिक शनिवार को स्कूलों में सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्थानीय खेलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों की प्रतिभा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

छात्राओं के लिए कराटे कोचिंग अनिवार्य

बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना है। शिक्षा विभाग ने NCC से जुड़े अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा की है, ताकि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के जरिए स्कूलों में कराटे प्रशिक्षण दिया जा सके।

इसके साथ ही स्काउट-गाइड और NCC जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूलों में मार्चफास्ट की व्यवस्था के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर स्थानीय बच्चों को बैंड और संगीत से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

बालिकाओं के लिए बनेंगे 8 हजार से ज्यादा टॉयलेट्स

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में बालिकाओं के लिए 8 हजार से ज्यादा नए टॉयलेट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल भवनों की मरम्मत, रिपेयरिंग और अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए जिलों से सूची मांगी गई है।

छोटे-छोटे मरम्मत कार्यों के लिए राज्य शासन की ओर से राशि जारी की जाएगी। स्कूलों को हर साल मिलने वाली मेंटेनेंस राशि के उपयोग की सतत मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

जर्जर स्कूल भवनों की होगी मरम्मत

जहां स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं, वहां नए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने DEO को इस संबंध में बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल

पढ़ाई और वार्षिक कैलेंडर की निगरानी

शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई नियमित रूप से हो, इसकी भी निगरानी की जाएगी। प्रदेश स्तर पर हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित कर स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे महतारी वंदन योजना के पैसे, 31वीं किस्त एडवांस में जारी

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल