CG Politics: स्मृति ईरानी के सख्त तेवर, मंत्रियों से बोलीं- सांसद-विधायकों के काम तुरंत करें

Published on 26 अक्टू॰ 2026

CG Politics: छत्तीसगढ़ (CG News) भाजपा (CG BJP) की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर मैराथन बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को उन्होंने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

CG Politics
CG Politics Photograph: (Ai)

विधायकों के फीडबैक पर स्मृति ईरानी सख्त

बैठक के दौरान विधायकों (CG Politics) और सांसदों की ओर से मंत्रियों से जुड़े कामकाज को लेकर मिले फीडबैक पर स्मृति ईरानी ने सख्त रुख अपनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्पष्ट कहा कि सांसदों और विधायकों से जुड़े कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के काम लंबित रहने से सरकार और संगठन को लेकर जनता के बीच गलत संदेश जाने की बात भी कही गई।

मंत्रियों को जनप्रतिनिधियों के काम की रिपोर्ट बनाने के निर्देश

स्मृति ईरानी ने मंत्रियों को अपने विभागों के कामकाज के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में सरकार और संगठन के बीच दूरी कम करने तथा (CG Politics) बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया गया। मंत्रियों से यह भी कहा गया कि सांसदों और विधायकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी ओर से उठाए गए मामलों का समय पर निराकरण करें। 

यह भी पढ़ें: DA Merger Update: आपकी बेसिक सैलरी में मर्ज होगा 60 प्रतिशत DA ? क्या है कर्मचारी संगठनों की मांग, जानें नियम

मंत्री प्रभार वाले जिलों में जाएं

स्मृति ईरानी ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों को लेकर भी गंभीरता दिखाई। मंत्रियों से अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का नियमित दौरा करने और वहां की स्थिति की समीक्षा करने पर जोर दिया गया है। इससे पहले समीक्षा बैठक को लेकर सामने आई जानकारी में भी मंत्रियों से प्रभार वाले जिलों में सक्रियता, नियमित प्रवास और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा का हिसाब लिए जाने की बात सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें: Gen-Z Charcha Indore: Gen-Z को यूजलेस समझना गलत! इंदौर में इंद्रेश उपाध्याय ने बताई युवाओं की ताकत, राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील

संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर जोर

भाजपा की प्रदेश प्रभारी के रायपुर दौरे का मुख्य फोकस संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाना है। 25 और 26 अक्टूबर को स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ कई स्तरों पर बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में संगठन की स्थिति, सरकार के कामकाज और जमीनी फीडबैक पर चर्चा की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Dhanteras Utensils: धनतेरस पर पीतल, तांबा या स्टील, कौन-से बर्तन खरीदना बेहतर? किन बातों का रखें ध्यान

2028 की तैयारी भी एजेंडे में

स्मृति ईरानी के दौरे को आगामी 2028 विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2028) की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जीती 54 सीटों के अलावा हारी हुई 36 सीटों पर भी समीक्षा शुरू की है। इन सीटों पर संगठन की स्थिति, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और सरकार की योजनाओं के जमीनी असर को लेकर फीडबैक जुटाया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/Jh2ScdUscIJ4xnDTfeWUyu