CG Mahua Liquor Factory: अंबिकापुर में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 4700 किलो लाहन और 135 लीटर शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

Published on 21 अग॰ 2026

CG Mahua Liquor Factory: अंबिकापुर में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय टीम ने खैरबार में लंबे समय से चल रही महुआ शराब की अवैध भट्ठी पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 4700 किलो महुआ लाहन और 135 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब और लाहन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

Screenshot 2026-08-21 104545

कमरे के अंदर चल रही थीं 5 भट्ठियां

आबकारी विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर अवैध तरीके से शराब बनाने का काम चल रहा था। वहां 5 भट्ठियां लगाई गई थीं। इन भट्ठियों के पास 34 ड्रम में बड़ी मात्रा में महुआ लाहन भरा हुआ था।

टीम ने मौके से 4700 किलो महुआ लाहन और 135 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की। इसके बाद शराब बनाने में इस्तेमाल सामान को भी जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें: MP Digital Farmer ID: किसानों के लिए जरूरी खबर, डिजिटल फार्मर ID के बिना नहीं मिलेगा 8 योजनाओं का लाभ, इस दिन तक ही बनेगी आईडी

महिला आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने मौके से अमृता केरकेट्टा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक, यह गैर-जमानती अपराध है।

यह भी पढ़ें:Lucknow Murder Case : ‘हां, मुझे सब पता था...’ बहन की हत्या के बाद प्रज्ञा मिश्रा ने दिया जवाब, मानस पर लगाए गंभीर आरोप

लंबे समय से चल रही थी अवैध भट्ठी

आबकारी विभाग के मुताबिक, खैरबार में यह अवैध महुआ शराब की भट्ठी लंबे समय से चल रही थी। मौके पर जिस तरह से बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और शराब बनाने का सामान मिला है, उससे बड़े स्तर पर शराब बनाए जाने की बात सामने आई है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान इस अवैध शराब के कारोबार में शामिल दूसरे लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा रद्द करने पर HC की रोक, जानिए क्या बोले Devendra Mahto

Screenshot 2026-08-21 104551

कोतवाली से कुछ दूरी पर चल रहा था कारोबार

इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर लंबे समय से अवैध शराब की भट्ठी चल रही थी, वह कोतवाली से कुछ ही दूरी पर है।

ऐसे में स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस को इतने लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी क्यों नहीं मिली। हालांकि, इस मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल आबकारी विभाग ने जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Minor Murder: 14 साल के नाबालिग की हत्या का बड़ा खुलासा, ऑर्गन ट्रैफिकिंग के ईरानी गैंग कनेक्शन की जांच