CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
रायपुर: 31 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया तबादला आदेश, कई अफसरों के विभाग बदले#Raipur#Chhattisgarh#IPSTransfer#IPSOfficers#PoliceTransfer#PawanDev#GurjinderPalSingh
— Bansal News Official (@BansalNews_) August 24, 2026
Reporter: @shikhardewpic.twitter.com/w5uHGS9154
एडीजी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग का एमडी बनाया
प्रदेश गृह विभाग के आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस और सीजी पुलिस हाउसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी पवन देव को DG नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एडीजी प्रशासन एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कोर्पोरेशन का एमडी बनाया गया है। इसी तरह डीजी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर गुरजिंदर पाल सिंह को डीजी ट्रेनिंग और राज्य पुलिस एकेडमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें, पूरी लिस्ट-
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/cg-ips-transfer-2026-08-24-18-10-39.jpg)
एडीजी प्रदीप गुप्ता को प्रशासन-चयन की जिम्मेदारी
1995 बैच के आईपीएस प्रदीप गुप्ता को एडीजी- वित्त, योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं (दूरसंचार, सीसीटीएनएस, सायबर शाखा, डायल-112), ट्रैफिक, रेलवे, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को पुलिस मुख्यालय में प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ में अभियोजन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस विवेकानंद- एडीजी- नक्सल ऑपरेशन / एस.आई. बी.एवं छसबल/एस.टी.एफ.
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त, एडीजी, वित्त, योजना एवं प्रबंध पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह 1997 बैच के आईपीएस दीपांशु विजय-एडीजी, अजाक एवं प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त, एडीजी- रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार, एडीजी (गुप्तवार्ता), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त एडीजी- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पोस्टेड किया गया है।
डॉ. आनंद छाबड़ा (IPS 2001) एडीजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को एडीजी कनीकी सेवाएं, डॉयल 112 एवं दूरसंचार पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया है।
ओमप्रकाश पॉल (IPS 2003) आईजी, नक्सल ऑपरेशन, एस.आई.बी. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपर को आईजी कानून व्यवस्था, सुरक्षा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/cg-ips-transfer-2026-08-24-18-11-00.jpg)
आईजी अंकित कुमार गर्ग (IPS 2004 बैच)- वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा, SIA पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
आईजी ध्रुव गुप्ता (IPS 2005 बैच)-सीआईडी, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी PHQ.
आईजी बालाजीराव सोमावर (IPS 2007 बैच) अजाक PHQ.
आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल (IPS 2008 बैच)- IG, S4C एवं तकनीकी सेवाएं PHQ.
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/cg-ips-transfer-2026-08-24-18-11-21.jpg)
श्वेता राजमणी ( IPS 2012 बैच) -डीआईजी, दूरसंचार एवं डायल-112 PHQ.
रामकृष्ण साहू (IPS 2012 बैच)- डीआईजी, सीआईडी।
मोहित गर्ग (IPS 2013 बैच)- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन PHQ.
रवि कुमार कुर्रे (IPS 2014 बैच)- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी PHQ.
यदुवली अक्षय कुमार (IPS 2018 बैच)- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस, अतिरिक्त प्रभार संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा PHQ.
चिराग जैन ( IPS 2020 बैच)- कमांडेंट, 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी।
अंजली विश्वकर्मा (IPS 2021 बैच) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात नवा रायपुर।
ये खबर भी पढ़ें: Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल