रायपुर: CG DA Hike Latest News त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है आज नवरात्रि का पहला दिन है। इसी बीच एक बार फिर साय सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज 11 अक्टूबर को साय सरकार की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे सीएम हाउस में बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी।
विभागीय भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय
CG DA Hike Latest News जानकारी के अनुसार, बैठक में सिंगापुर प्रवास के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही विभागीय भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा CGPSC के अध्यक्ष के नाम पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है।
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित हो सकता है फैसला
इस बैठक में राज्य की कैबिनेट जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले ले सकती है। (DA Hike Chhattisgarh) सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महंगाई और राहत भत्ते (Dearness Allowance Hike) पर फैसले लिए जा सकते है। हालांकि, यह मीडिया सूत्रों के दावे है, कयास हैं। कैबिनेट की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी और किन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी यह जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछली बैठक में लिए गए थे कई बड़े फैसले
बता दें कि, इससे पूर्व कैबिनेट की बैठक पिछले महीने के आखिर यानी 30 सितम्बर को आहूत की गई थी। पढ़ें पिछली मीटिंग के महत्वपूर्ण फैसले।
1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 माह अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था।
मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविद्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए तथा मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए। अतिथि व्याख्याताओं एवं अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।
2. मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुसमर्थन किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्रि के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत? जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल
- Raipur Durga Pandal Fire Video: रायपुर के इस मशहूर दुर्गा पंडाल में लगी आग.. सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें क्या है संभावित वजह..
- SP Transfer Posting Full List 2026: नवरात्रि से ठीक पहले हटाई गई ये महिला SP.. राज्य सरकार ने किया एक साथ आधे दर्जन से ज्यादा IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट