CG Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की योजनाओं और छत्तीसगढ़ में उनके प्रभाव का जिक्र किया। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, गरीब कल्याण, किसानों की सहायता और विकास परियोजनाओं को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।
नक्सलवाद से मुक्ति और बस्तर में विकास
सीएम साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय से छत्तीसगढ़ (CG Cabinet Meeting) के विकास में बाधा था। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से 31 मार्च 2026 को नक्सल समस्या से निर्णायक मुक्ति मिली। मुख्यमंत्री के अनुसार, नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र से 2,080 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिली। प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बनाई गईं और हिंसा के कारण बंद 421 स्कूल दोबारा खोले गए।
यह भी पढ़ें: Delhi Protest: दिल्ली में सख्ती के बीच जुटे प्रदर्शनकारी, नेहा बोरा के नेतृत्व में RK आश्रम से निकले, बैरिकेड्स पार कर CP की ओर बढ़ रहे
आवास, स्वास्थ्य और राशन योजनाएं
मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 20.65 लाख और शहरी क्षेत्रों में 2.25 लाख आवास पूरे हुए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 39.73 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले। आयुष्मान भारत के तहत 51.17 लाख लोगों को करीब 11,877 करोड़ रुपये का निःशुल्क इलाज मिला। वहीं, 73 लाख परिवारों यानी 1.99 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलने की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 12 Oct 2026: धनु को मिलेगी खुशखबरी, मकर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
किसानों और महिलाओं को सहायता
साय के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ 26.57 लाख किसानों तक पहुंचा है। प्रदेश में धान उपार्जन 141 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने और किसानों को MSP के माध्यम से 33,431 करोड़ रुपये तथा बोनस के रूप में 10,292 करोड़ रुपये भुगतान किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। महतारी वंदन योजना के तहत करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं।
निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 8.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 1.60 लाख से अधिक रोजगार की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 35,766 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि रेल परियोजनाओं पर करीब 54 हजार करोड़ रुपये के काम जारी हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भी लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की बात कही गई।
जनजातीय विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा
सीएम साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बताया कि जनजातीय बहुल 6,000 से अधिक गांवों में विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के 56 हजार से अधिक परिवारों तक आवास, सड़क और पेयजल सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर, अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें: CG Cabinet Decisions: पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में 36 पदों पर होगी भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदला
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ तैयार किया है। साय ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए काम करेगी।
यह भी पढ़ें: Hemant Khandelwal Barwani Visit: 'पद आज है, कल नहीं रहेगा!' हेमंत खंडेलवाल ने की बड़ी सीख! विधायकों से बोले- अहंकार छोड़ो