राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही: CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा; 1 नवंबर को विपक्ष का दिल्ली में मार्च

Published on 27 अक्टू॰ 2026

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल ने दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान एक बच्चे को अपने साथ कुर्सी पर बैठाया और उससे बात की। - Dainik Bhaskar

राहुल ने दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान एक बच्चे को अपने साथ कुर्सी पर बैठाया और उससे बात की।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई के दौरान कहा कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा- हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है।

उन्होंने कहा- पूरा विपक्ष एकजुट है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या पीएम मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

INDIA ब्लॉक SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकालेगा और रामलीला मैदान में जनसभा करेगा।

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार सवालों का जवाब नहीं देते

CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा- हमने ज्ञानेश कुमार जी से इस बारे में सवाल किए। ज्ञानेश कुमार जी जवाब नहीं देते। वे छिपते हैं।

राहुल ने जनसुनवाई का जिक्र करते हुए कहा- आज आपने जो बैठक और जनसुनवाई आयोजित की, उसने देश के सामने इस सच्चाई को बहुत स्पष्ट तरीके से रखा है। सिर्फ चार बूथों पर 416 वोटरों के नाम अवैध रूप से काटे गए।

SIR के खिलाफ विपक्ष का 1 नवंबर को दिल्ली मार्च

विपक्षी INDIA ब्लॉक वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटरों के नाम काटने में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग जैसी सार्वजनिक कार्यवाही करने की योजना बनाई है।

इसके बाद 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में जनसभा होगी। कांग्रेस ने 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिल्ली नगर निगम से रामलीला मैदान में कार्यक्रम करने की इजाजत भी ली थी।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली की इजाजत रद्द नहीं की गई है। पहले दी गई इजाजत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अशोका होटल में प्रस्तावित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम पर फैसला होटल को लेना है, क्योंकि यह निजी संपत्ति है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर पुलिस ने कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां रोक दीं।

विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

--------------------------

यह खबर भी पढ़ें…

व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में दूसरी बार राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के बाद 10 नवंबर को रैली कराने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: मार्च के दौरान गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप; FIR दर्ज कराने की मांग

    मार्च के दौरान गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप; FIR दर्ज कराने की मांग|देश,National - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बूझे की नाही

    आज तय होगा JDU में किसका दबदबा, संजय या ललन?: निशांत और प्रशांत किशोर के लिए MLC रिजल्ट अहम क्यों, 5 बड़े सियासी असर

    निशांत और प्रशांत किशोर के लिए MLC रिजल्ट अहम क्यों, 5 बड़े सियासी असर|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गडकरी बोले- E20 के खिलाफ पैसे देकर प्रोपेगेंडा चलाया गया: बेवजह शोर मचाया; कल सरकार ने 100% एथेनॉल वाले फ्यूल को मंजूरी दी

    बेवजह शोर मचाया; कल सरकार ने 100% एथेनॉल वाले फ्यूल को मंजूरी दी|देश,National - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था

    1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था|देश,National - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर