बचे हुए चावल से बनाएं चटपटा कैप्सिकम राइस, 15 मिनट में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद! - Haribhoomi

Published on 12 सित॰ 2026

Capsicum Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं चटपटा कैप्सिकम राइस, 15 मिनट में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद!

Capsicum Rice Recipe: कैप्सिकम राइस एक बेहद शानदार लंच और डिनर रेसिपी है। आप इसे मिनटों में ही तैयार करे सकते हैं।

capsicum rice recipe

कैप्सिकम राइस बनाने का तरीका।

  • Published: 12 Sep 2026, 11:15 PM IST
  • Last Updated: 12 Sep 2026, 11:15 PM IST

Capsicum Rice Recipe: कई बार घर में चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उन्हें दोबारा किस तरह स्वादिष्ट बनाया जाए। ऐसे में कैप्सिकम राइस एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। शिमला मिर्च, प्याज और कुछ मसालों के साथ तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ झटपट भी बन जाती है।

अगर आपको लंच या डिनर में कुछ ऐसा खाना है जो सामान्य चावल से थोड़ा अलग हो, तो कैप्सिकम राइस ट्राई कर सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।

कैप्सिकम राइस बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 1 हरी शिमला मिर्च
  • 1 लाल शिमला मिर्च
  • 1 पीली शिमला मिर्च
  • 1 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया

कैप्सिकम राइस बनाने का तरीका

सबसे पहले चावल तैयार करें
कैप्सिकम राइस के लिए ठंडे और अलग-अलग दाने वाले पके चावल बेहतर रहते हैं। अगर ताजे चावल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। चावल को ज्यादा नरम रखने से राइस मिलाते समय वह टूट या चिपक सकता है।

शिमला मिर्च को करें फ्राई
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें।

इसके बाद हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। शिमला मिर्च को बहुत ज्यादा गलाने की जरूरत नहीं है। हल्का क्रंच बना रहे तो कैप्सिकम राइस का स्वाद बेहतर लगता है।

मसाले डालकर मिलाएं चावल
अब हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें सोया सॉस डालकर एक बार फिर चलाएं। ध्यान रखें कि सोया सॉस में भी नमक होता है, इसलिए नमक मात्रा के अनुसार ही डालें।

अब ठंडे चावल कड़ाही में डालें और सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं। तेज आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि मसालों और शिमला मिर्च का स्वाद चावल में अच्छी तरह मिल जाए।

ऐसे करें सर्व
गैस बंद करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। गर्मागर्म कैप्सिकम राइस को रायता, दही, चटनी या किसी इंडो-चाइनीज ग्रेवी के साथ सर्व किया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Eyes Care Tips: मोबाइल की स्क्रीन से आंखों में जलन और दर्द? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Suji Upma Recipe: नाश्ते में परोसें सूजी से तैयार उपमा, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी