By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज| Navbharat Live

Published on 3 अग॰ 2026

Updated On: Aug 03, 2026 | 04:59 PM IST

विज्ञापन

सार

By-Election Results: तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर! बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर आगे, दतिया में कांग्रेस की मजबूत बढ़त और गुजरात के मांजलपुर में भाजपा की जीत पक्की।

bankipur by election result new

बांकीपुर में पीके का बड़ा उटफेर, (AI जेनरेटेड इमेज)

विस्तार

By-Election Results 2026: देश के तीन राज्यों 3 सीटों पर उर चुनाव हुए। जिसके बाद बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों और अब तक हुई मतगणना ने कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों को हैरान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर सीट की हो रही है, जहां चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है और गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा को राहत मिलती दिख रही है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय

बिहार की बांकीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज सिन्हा के बीच है। करीब 15 दौर की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 8,202 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। यहाँ कुल 31 राउंड की गिनती होनी है। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा लगातार पीछे चल रहे हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। पीके के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, जेडीयू का दावा है कि अंतिम नतीजों में एनडीए की ही जीत होगी।

दतिया में कांग्रेस का पलड़ा भारी

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया सीट पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी पर अच्छी बढ़त बना ली है। 9वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी करीब 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। दतिया में कुल 15 राउंड की काउंटिंग होनी है। शुरुआत में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, कांग्रेस ने बढ़त मजबूत कर ली। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मांजलपुर में भाजपा की एकतरफा जीत

बिहार और मध्य प्रदेश में पिछड़ रही भाजपा के लिए गुजरात की मांजलपुर सीट से राहत की खबर आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल (सतेंद्र भाई पटेल) अपनी जीत के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। 19 राउंड की गिनती में वे करीब 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के भीखाभाई रबारी यहां मुकाबले में काफी पीछे छूट गए हैं। वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद रहे सतीश पटेल ने अपने गढ़ में भाजपा का दबदबा बरकरार रखा है।

यह भी पढ़ें: Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव

क्या संकेत दे रहे हैं ये चुनावी रुझान

इन उपचुनावों के रुझान बता रहे हैं कि जनता नए विकल्पों और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दे रही है। आपको बता दें कि इस उपचुनाव में दतिया में 71.44%, बांकीपुर में 34.30% और मांजलपुर में 37.5% मतदान दर्ज किया गया था। फिलहाल अंतिम राउंड की काउंटिंग जारी है, जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp