Budh Nakshatra Parivartan 2026: 12 अक्टूबर को बुध करेंगे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा बंपर धन लाभ!

Published on 8 अक्टू॰ 2026

Budh Nakshatra Parivartan 2026: 12 अक्टूबर को बुध करेंगे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा बंपर धन लाभ!

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026

Mercury Transit October 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि जब कोई ग्रह एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसके प्रभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं. तुला राशि में बुध की शुक्र के साथ युति भी बनी हुई है. वहीं बुध फिलहाल स्वाति नक्षत्र में स्थित हैं. अब 12 अक्टूबर को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध का विशाखा नक्षत्र में जाना कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है. इन राशि वालों को नौकरी, व्यापार, धन और अपनी योजनाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

कब होगा बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश?

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध इस नक्षत्र में 3 नवंबर 2026, मंगलवार की सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेंगे. विशाखा आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में 16वें स्थान पर आता है. इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. यही वजह है कि बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिष की नजर से खास माना जा रहा है. खासकर व्यापार, करियर, पढ़ाई, निवेश और योजनाओं से जुड़े मामलों में इसका असर माना जा रहा है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. अगर लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं, तो इस दौरान अच्छी खबर मिलने की संभावना बन सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय लाभ देने वाला माना जा रहा है. किसी पुराने संपर्क के जरिए नया काम मिल सकता है या व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं. इसलिए बुध की चाल में बदलाव इस राशि के जातकों के लिए खास महत्व रखता है. विशाखा नक्षत्र में बुध का प्रवेश कन्या राशि वालों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर दे सकता है. नौकरी करने वालों को अपने काम की वजह से पहचान मिल सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद या आय में बढ़ोतरी की उम्मीद भी बन सकती है. जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी यह समय नई डील, नए ग्राहक या किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने वाला हो सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए सही अवसर भी मिल सकते हैं. नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं व्यापार करने वाले जातकों को नए लोगों से जुड़ने और अपने काम का विस्तार करने का मौका मिल सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट या योजना में सफलता मिलने से आर्थिक लाभ भी हो सकता है. इस दौरान आपकी बातचीत और समझदारी आपके लिए काफी काम आ सकती है.

ये भी पढ़ें: 9 अक्टूबर को अपने ही घर लौट रहे हैं शनिदेव, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र को क्यों माना जाता है इतना शक्तिशाली

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button