महंगे रिचार्ज से राहत! BSNL के ये 5 सस्ते प्लान्स हैं बेस्ट, ₹99 से शुरू है लिस्ट - bsnl prepaid plans under rs 200 check validity daily cost and calling benefits

Published on 21 अग॰ 2026

प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो BSNL के पास 200 रुपये से कम में कॉलिंग और डेटा वाले कई सस्ते प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। जानिए 99 रुपये से लेकर 197 रुपये तक के इन बेस्ट एंट्री-लेवल प्लान्स की पूरी डिटेल।

BSNL के ₹200 से कम कीमत वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स। Photo- ChatGPT.

BSNL के ₹200 से कम कीमत वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) उन यूजर्स के लिए सबसे सस्ते एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है, जो बजट में कॉलिंग, SMS और डेटा बेनेफिट्स चाहते हैं। कंपनी के पास डेली डेटा और बल्क डेटा वाले कई ऑप्शन्स हैं। BSNL के प्लान्स 99 रुपये से शुरू होकर 1,499 रुपये तक जाते हैं, जिनमें 14 दिनों से लेकर 300 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन यहां हम 200 रुपये से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं।

अगर आपको BSNL का स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी नेटवर्क, अच्छी सर्विस और कस्टमर एक्सपीरियंस पसंद है और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे लगते हैं, तो कनेक्टेड रहने और डिजिटल इंडिया सर्विस का एक्सपीरिएंस लेने के लिए इन प्लान्स पर विचार किया जा सकता है। यहां BSNL के एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स, उनके बेनेफिट्स, वैलिडिटी और रोजाना के खर्च की पूरी डिटेल दी गई है।

BSNL के 200 रुपये से कम वाले एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स

1. BSNL का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • पैक टाइप: स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV)
  • फायदे: होम LSA और नेशनल रोमिंग (मुंबई और दिल्ली समेत) में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग। इसके साथ टोटल 50MB डेटा (लिमिट खत्म होने के बाद 40 Kbps स्पीड)।
  • वैलिडिटी: 14 दिन
  • रोजाना का खर्च: लगभग 7.07 रुपये

2. BSNL का 107 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • पैक टाइप: प्लान वाउचर (PV)
  • फायदे: 3GB फ्री डेटा (लिमिट के बाद 40 Kbps स्पीड) और किसी भी नेटवर्क (MTNL समेत) पर 200 मिनट की फ्री वॉयस कॉल्स।
  • वैलिडिटी: 20 दिन
  • रोज़ाना का खर्च: लगभग 5.35 रुपये

BSNL plans under rs 200 chatGPT (1)

3. BSNL का 147 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • पैक टाइप: स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV)
  • फायदे: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स के साथ टोटल 5GB डेटा (लिमिट के बाद 40 Kbps स्पीड)।
  • वैलिडिटी: 24 दिन
  • रोजाना का खर्च: लगभग 6.13 रुपये

4. BSNL का 153 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • पैक टाइप: प्लान वाउचर (PV)
  • फायदे: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा (टोटल 24GB डेटा, डेली लिमिट के बाद 40 Kbps स्पीड)।
  • वैलिडिटी: 24 दिन
  • रोजाना का खर्च: लगभग 6.38 रुपये

5. BSNL का 197 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • पैक टाइप: प्लान वाउचर (PV)
  • फायदे: 300 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग, टोटल 100 SMS और 5GB डेटा (लिमिट के बाद 40 Kbps स्पीड)।
  • वैलिडिटी: 35 दिन
  • रोजाना का खर्च: लगभग 5.63 रुपये

नोट: BSNL के मुताबिक, प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल और SMS सर्विस 7 दिनों तक चालू रहेंगी (ग्रेस पीरियड 1)।

कुल मिलाकर BSNL का ये पोर्टफोलियो उन यूजर्स के लिए किफायती ऑप्शन है जो कम खर्च में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं और बेसिक कॉलिंग और डेटा की जरूरत पूरी करना चाहते हैं। खासकर उनके लिए जो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज का खर्च नहीं उठा सकते। हालांकि, प्लान के बेनिफिट्स और अवेलिबिलिटी बदल सकती है, इसलिए रिचार्ज करने से पहले यूजर्स को BSNL के ऑफिशियल चैनलों पर लेटेस्ट जानकारी देख लेनी चाहिए।