BRICS Summit 2026: दिल्ली में आज से 3 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन, इन रूटों पर जाने से बचें - Haribhoomi

Published on 11 सित॰ 2026

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स लीडर्स समिट 2026 को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है,यहां पढ़ें पूरी डिटेल...

BRICS Summit 2026

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

  • Published: 11 Sep 2026, 12:40 PM IST
  • Last Updated: 11 Sep 2026, 12:53 PM IST

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स लीडर्स समिट 2026 को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। समिट का मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा, अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन और VIP काफिलों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में इसे देखते हुए दिल्ली में सफर करने वालों को अपने रूट की पहले से प्लानिंग करने की सलाह दी गई है। 

किन रूट पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित 

इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन

VIP मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं। 

  • डॉक्टर दिनेश नंदिनी डालमिया चौक
  • राम चरण अग्रवाल चौक
  •  मीर दर्द चौक
  •  KG मार्ग आउटर सर्कल
  • जनपथ-कनॉट प्लेस
  • पटेल चौक 
  • RML हॉस्पिटल राउंडअबाउट 
  •  धौला कुआं फ्लाईओवर
  •  मोती बाग फ्लाईओवर
  •  मदरसा T-पॉइंट
  • लोधी रोड के कई जंक्शन
  •  नीला गुम्बद
  • ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे
  • DPS मथुरा रोड U-turn
  • रिंग रोड-बारापुला रोड 
  • मंडी हाउस पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। 

रेलवे स्टेशन जाने वाले इन रूट का इस्तेमाल करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, पंचकुइयां रोड और आउटर सर्कल वाले रास्ते का विकल्प दिए गए हैं। पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए ISBT से रिंग रोड, हनुमान मंदिर और S.P. मुखर्जी मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। निजामुद्दीन स्टेशन जाने वालों को रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से जाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया है।सड़क से जाने वालों के लिए अलग-अलग इलाकों से वैकल्पिक रूट भी बताए गए हैं।

गुड़गांव से NH-48, UER-II होते हुए T3, जबकि द्वारका से सेक्टर-22 और UER-II टनल के रास्ते एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है।  दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और महिपालपुर होते हुए T3 जाने का विकल्प रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा ?

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। डायवर्जन वाले इलाकों में 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।गैर-निर्धारित कमर्शियल गाड़ियों के दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी। बस सेवाएं चलती रहेंगी, लेकिन VIP काफिले की आवाजाही के दौरान बसों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।