राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार रात ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और दिग्गजों के लिए एक बेहद खास और भव्य शाही दावत का आयोजन किया गया.
राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार रात ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और दिग्गजों के लिए एक बेहद खास और भव्य शाही दावत का आयोजन किया गया.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/13/untitled-design-2-2026-09-13-10-03-20.png)
BRICS Gala Dinner: राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार रात ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और दिग्गजों के लिए एक बेहद खास और भव्य शाही दावत का आयोजन किया गया. इस हाई-प्रोफाइल डिनर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया भर के कई शीर्ष नेता शामिल हुए. हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शाही डिनर में नजर नहीं आए. शी जिनपिंग शनिवार दोपहर को ही नई दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने दिनभर सम्मेलन के अहम सत्रों में भाग लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की थी. दोपहर से लेकर शाम तक के काफी व्यस्त शेड्यूल के बाद वे दावत में जाने के बजाय विश्राम करने के लिए सीधे अपने होटल लौट गए. उनके अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी दिनभर के कार्यक्रमों के बाद स्वदेश रवाना हो गए, जिस वजह से वे भी डिनर में शामिल नहीं हो सके.
संसद भवन से दो बसों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री
भारत मंडपम में आयोजित इस शाही डिनर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे. भारतीय नेताओं में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की. इसके अलावा राज्यों के मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, शुभेंदु अधिकारी और हिमंत बिस्व सरमा भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने. सुरक्षा और व्यवस्था के तहत सभी केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री संसद भवन से दो बसों में सवार होकर एक साथ भारत मंडपम के लिए रवाना हुए थे.
ये भी पढे़ं: BRICS Summit 2026 Live Updates: PM मोदी ने किया ग्लोबल लीडर्स का स्वागत, भारत मंडपम पहुंचे मलेशिया-वियतनाम-फिलीपींस के नेता
जानें क्या-क्या परोसा गया शुद्ध भारतीय शाकाहारी खाना
इस शाही शाम को और भी यादगार बनाने के लिए विदेशी और भारतीय मेहमानों के सामने खालिस भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की खास थाली पेश की गई. खाने की शुरुआत में स्टार्टर के तौर पर गुजराती खांडवी और बेहद नरम खुंब गलौटी कबाब परोसे गए. वहीं मुख्य भोजन में मखमली पनीर लबाबदार, कश्मीरी गुच्छी मार्मिक, नारियल तेल में भुनी गाजर-बीन पोरियाल और खुशबूदार मिलेट पुलाव परोसा गया. मीठे के शौकीनों के लिए पुरानी दिल्ली की मशहूर फ्रूट क्रीम, कुरकुरी जलेबी और सोने की पतली परत से सजी शहतूत फिरनी का खास इंतजाम किया गया था.
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर बन रही साझा रणनीति
गौरतलब है कि भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस दो दिवसीय महासम्मेलन में 11 सदस्य देशों के साथ-साथ 10 पार्टनर देशों के शीर्ष नेता और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक के दौरान वैश्विक आर्थिक व्यवस्था, आपसी सहयोग और ज्वलंत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक साझा रणनीति तैयार करने पर मंथन जारी है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति, बोले- दबाव और अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें