BRICS में शामिल होने छटपटा रहा पाकिस्तान, फिर भी क्यों नहीं बन पा रहा सदस्य? जानें किसने रोकी राह

Published on 12 सित॰ 2026

16

आखिर क्यों BRICS का मेंबर नहीं बन पा रहा पाकिस्तान?

Image Credit : Getty

आखिर क्यों BRICS का मेंबर नहीं बन पा रहा पाकिस्तान?

  • पाकिस्तान के BRICS का सदस्य न बन पाने के पीछे सबसे बड़ी बाधा भारत का विरोध बताया जा रहा है।
  • BRICS में नए सदस्यों को शामिल करने के लिए मौजूदा सदस्यों की सहमति जरूरी होती है।
  • ऐसे में भारत की आपत्ति पाकिस्तान की सदस्यता के रास्ते में बड़ी बाधा बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

BRICS में शामिल होने के लिए 29 अन्य देशों ने भी किया आवेदन

Image Credit : X

BRICS में शामिल होने के लिए 29 अन्य देशों ने भी किया आवेदन

  • पाकिस्तान उन 29 से ज्यादा देशों में शामिल है, जिन्होंने BRICS की सदस्यता के लिए आवेदन किया है।
  • पाकिस्तान की इस कोशिश के पीछे उसकी आर्थिक चुनौतियों को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
  • पाकिस्तान इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, देश की GDP ग्रोथ रेट 3.70% रही है। ऐसे में पाकिस्तान
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आर्थिक और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए नए विकल्प तलाश रहा है।

36

BRICS में क्यों शामिल होना चाहता है पाकिस्तान

Image Credit : X

BRICS में क्यों शामिल होना चाहता है पाकिस्तान

  • पाकिस्तान ने BRICS में शामिल होने के लिए ऐसे समय में आवेदन किया था, जब इस समूह की ग्लोबल साउथ के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में पहचान तेजी से बढ़ रही थी।
  • विस्तार के बाद BRICS+ में दुनिया की करीब 49 फीसदी आबादी शामिल हो गई है। इसके अलावा, Purchasing Power Parity यानी PPP के आधार पर यह समूह दुनिया की करीब 40 फीसदी GDP का प्रतिनिधित्व करता है।

46

पाकिस्तान ने BRICS को बताया था विकासशील देशों का महत्वपूर्ण समूह

Image Credit : Getty

पाकिस्तान ने BRICS को बताया था विकासशील देशों का महत्वपूर्ण समूह

  • नवंबर 2023 में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BRICS में शामिल होने की पाकिस्तान की इच्छा की पुष्टि की थी।
  • उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान Global South के इस प्रमुख समूह का सदस्य बनना चाहता है।
  • साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के BRICS के अधिकांश सदस्य देशों के साथ अच्छे संबंध हैं।

56

BRICS में शामिल हो महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है पाकिस्तान

Image Credit : Getty

BRICS में शामिल हो महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है पाकिस्तान

  • पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने BRICS को "विकासशील देशों का महत्वपूर्ण समूह" बताया था।
  • उन्होंने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने BRICS की सदस्यता के लिए औपचारिक अनुरोध किया है।
  • उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि BRICS में शामिल होकर वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

66

BRICS में क्यों मुश्किल है पाकिस्तान की राह?

Image Credit : X

BRICS में क्यों मुश्किल है पाकिस्तान की राह?

  • पाकिस्तान के रूस में राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने रूसी समाचार एजेंसी TASS को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान अपनी सदस्यता के लिए BRICS के मौजूदा सदस्य देशों से समर्थन मांग रहा है।
  • उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान ने इस मामले में रूस से भी विशेष रूप से समर्थन मांगा है। रूस और चीन की ओर से समर्थन मिलने के बावजूद पाकिस्तान की BRICS सदस्यता अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है।
  • इसकी मुख्य वजह भारत की आपत्ति बताई जाती है। संगठन में किसी भी नए देश को शामिल करने के लिए मौजूदा सदस्य देशों की मंजूरी जरूरी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।