Bypoll Results Live Updates: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP का दबदबा, तमिलनाडु में TVK आगे; नगांव में कांग्रेस पिछड़ी

Published on 9 अक्टू॰ 2026

9 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटें शामिल हैं

Google Search

9 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटें शामिल हैं

author-image

Deepak Yadav

09 Oct 2026

07:11 IST

एडिट

09 Oct 2026

12:05 IST

New Update

ELECTION

आज, 9 अक्टूबर को देश की राजनीति और चुनाव से जुड़ी कई अहम गतिविधियां देखने को मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, राहुल गांधी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, कुछ विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के दौरे और कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर आयोजित डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे.

पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे होंगे घोषित

9 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसके अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट का परिणाम भी घोषित किया जाएगा.  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के बलिया और सिकंदरपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे. उनके इस दौरे पर राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों पर नजर रहेगी.

  • Oct 09, 2026 12:05 IST

    लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा आगे

    Bypoll Results Live Updates: असम की नागांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष शर्मा ने बड़ी बढ़त बना ली है. अब तक 3,25,141 वोटों की गिनती हो चुकी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, देबाशीष शर्मा को 1,81,017 वोट मिले हैं, जबकि AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1,05,769 वोट मिले हैं. शर्मा 75,248 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

  • Oct 09, 2026 12:03 IST

    Bypoll Results Live Updates: नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती के पांचवें राउंड के बाद भी भाजपा आगे

    पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती के पांचवें राउंड के बाद, बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 41,500 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया है कि वह नंदीग्राम से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगी. हासी रानी रथ, सुवेंदु अधिकारी के मारे गए पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की मां हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई का पहला कदम होगा.

  • Oct 09, 2026 11:34 IST

    Bypoll Results Live Updates: नंदीग्राम में आगे भाजपा

     बंगाल के नंदीग्राम में वोटों की गिनती के शुरुआती दौर के बाद, बीजेपी की हसीरानी रथ 9,644 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान सिर्फ 2,321 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

  • Oct 09, 2026 11:28 IST

    Breaking News Today Live Updates: नंदीग्राम जश्न मना रहे भाजपा कार्याकर्ता

    नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसिरानी रथ के आगे चलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने के दृश्य.

  • Oct 09, 2026 11:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त


    पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के बाद BJP ने बड़ी बढ़त बना ली है. पार्टी को अब तक 28,416 वोट मिले हैं, जबकि AJUP को 8,109 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 1,708 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड के बाद, BJP 20,307 वोटों के अंतर से आगे चल रही है.

  • Oct 09, 2026 10:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के धारापुरम में वोटों की गिनती के चौथे राउंड में जानें कौन है आगे


    तमिलनाडु के धारापुरम में वोटों की गिनती के चौथे राउंड के बाद, AIADMK की के. भानुमति 958 वोटों से आगे चल रही हैं. TVK की पी. सत्यभामा 9,815 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि DMK की एस. सुकन्या 8,906 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

  • Oct 09, 2026 10:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने बनाई बढ़त

    असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. सभी की नजरें गिनती के रुझानों पर टिकी हैं; हालांकि, जीत की तस्वीर तभी साफ होगी जब अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे.

  • Oct 09, 2026 10:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: मदुरंतकम (तमिलनाडु) विधानसभा उपचुनाव

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, टीवीके के के. मरगथम कुमारवेल आगे चल रहे हैं; डीएमके के आई. परंथमेन और एआईएडीएमके की एस. कनिथा संपत पीछे चल रही हैं. 

    Madurantakam (Tamil Nadu) Assembly by-poll | TVK’s K Maragatham Kumaravel leading; DMK’s I. Paranthamen and AIADMK’s S. Kanitha Sampath trailing, as per official ECI trends pic.twitter.com/zZR2YSXT1Z

    — ANI (@ANI) October 9, 2026
  • Oct 09, 2026 09:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में होगा प्रदर्शन


    तेलंगाना में BRS पार्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना अभियान तेज करेगी. BRS 10 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने BRS विधायकों वाले निर्वाचन क्षेत्रों में SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर चिंता जाहिर की है.

    Hyderabad, Telangana: BRS Party to intensify its campaign demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. BRS to stage a protest outside the Telangana Chief Electoral Officer’s office in Hyderabad on October 10. Party raises concerns over large-scale voter…

    — ANI (@ANI) October 9, 2026
  • Oct 09, 2026 08:36 IST

    Breaking News Today Live Updates:

    पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती से पहले थट्टानचावड़ी निर्वाचन क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

    WATCH | Puducherry: Security tightened at Motilal Nehru Government Polytechnic College in Thattanchavady constituency ahead of the assembly bypoll vote counting. Heavy police deployment is in place at the venue. pic.twitter.com/fmAr8v80KO

    — ANI (@ANI) October 9, 2026
  • Oct 09, 2026 08:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के मयूरभंज में एक निजी एंबुलेंस में लगी आग, 1 मरीज की मौत

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित उदला अस्पताल में एक निजी एंबुलेंस में आग लगने की घटना सामने आई है. इस दुर्घटना में एक मरीज की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.

  • Oct 09, 2026 07:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: राहुल गांधी आज द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, ‘INDIA’ गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

  • Oct 09, 2026 07:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज धोषित किए जाएंगे  उपचुनाव के नतीजे


    देश भर की छह सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इन छह सीटों में पांच विधानसभा क्षेत्र और एक लोकसभा क्षेत्र शामिल है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी और असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती होगी. इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कई राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच इन नतीजों को अहम माना जा रहा है.

  • Oct 09, 2026 07:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आज पीएम मोदी का कार्यक्रम,

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे. इस मौके पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे.