Breaking News Today Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
Breaking News Today Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/08/breaking-news-today-live-updates-8-january-2026-2026-01-08-06-35-48.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 31 जुलाई है. आज संसद के मानसून सत्र का 9वां दिन है, सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा का सत्र शुरू हो जाएगा. सदन में आज भी हंगामा होने के आसार हैं. वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस जारी किया गया है. नोटिस उन्हें उनके प्रिवलेज वाले बयान पर दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज भोजशाला के सटी हुई जमीन में नमाज पढ़ी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, हर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक नमाज हो सकती है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से आरक्षण विरोधी मार्च का धरना शुरू होगा. शहीद स्मारक पर ये प्रदर्शन 31 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा. सवर्ण मोर्चे के बैनर तले इसका आयोजन होगा.
मौसम विभाग ने 21 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Jul 31, 2026 12:13 IST
Breaking News Today Live Updates: साधु के भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs stage a protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/W3netnDNPI
— ANI (@ANI) July 31, 2026Jul 31, 2026 11:05 IST
Breaking News Today Live Updates: स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
संसद के मानसून सत्र का 9वां दिन शुरू हो गया है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन स्थगित कर दिया गया है.
Jul 31, 2026 10:10 IST
Breaking News Today Live Updates: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जांच के दौरान गोली चलाने वाले आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लंबे वक्त से जांच में सहयोग नहीं कर रहा था वह लगातार गैरहाजिर था.
Jul 31, 2026 09:52 IST
Breaking News Today Live Updates: गुरुग्राम में धारा 163 लागू
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने BNS की धारा के तहत, 163 के आदेश जारी किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिले में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. जैसे- 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक गुरुग्राम के सभी साइबर कैफे, होटल, गेस्ट हाउस, पीजी, कार्यालय और मकान मालिकों को अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, नौकरों, और आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा.
Jul 31, 2026 08:01 IST
Breaking News Today Live Updates: भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही
महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक चार मंजिला एक इमारत ढह गई है, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है. राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है. NDRF और TDRF के जवान मौके पर तैनात हैं. पुलिस अमला भी दल-बल के साथ मौके पर ही मौजूद है. स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य हो रहा है