Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' धमाल मचा रही हैं. चलिए जानते हैं, स्पाइडर मैन समेत बाकियों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' धमाल मचा रही हैं. चलिए जानते हैं, स्पाइडर मैन समेत बाकियों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/01/spider-man-bhai-tera-star-hai-2026-08-01-09-46-53.jpg)
Spider Man-Bhai Tera Star Hai Photograph: (Marvel Studios-Eastwood Pictures)
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में देखने को मिल रही है. इनमें से हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' (Spider Man: Brand New Day) ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. 30 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 100 करोड़ के पार का कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई राघव जुयाल कि फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ (Bhai Tera Star Hai) ने फैंस को निराश किया है. चलिए जानते हैं, सिनेमाघरों में चल रही, सभी फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
100 करोड़ के पार हुई स्पाइडर मैन
सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का दुनियाभर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म के दो दिनों का कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये (Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 2) हो गया है.
भाई तेरा स्टार है का बुरा हाल
बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की लीड वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म ने महज 25 लाख रुपये से ओपनिंग की थी. वहीं, दूसरी दिन भी फिल्म ने 25 लाख रुपये ही कमाए हैं. ऐसे में इसका दो दिनों का कुल कलेक्शन 50 लाख रुपये (Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 2) ही हो पाया है. राघव की फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के सामने नहीं टिक पा रही है.
ये भी पढ़ें- 'अल्लाह, भगवान, जीसस... सब बाबा को खुश रखे', सलमान खान ने संजय दत्त पर जमकर लुटाया प्यार
जना नायकन ने कितना कर लिया कलेक्शन
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 153.55 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब इसके 9वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जन नायकन ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 3.55 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म का 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 157.10 करोड़ रुपये (Jana Nayagan Box Office Collection Day 9) हो गई है.
धमाल 4 ने चौथे फ्राइडे कितनी कमाई की?
अजय देवगन, अरशद वारसी स्टारर धमाल 4 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे गुरुवार को इसकी कमाई में मंदी देखी गई थी और इसने लाखों में कमाई की थी. इसका कलेक्शन 90 लाख रुपये रहा था. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन कमाई में तेजी दिखाई है और 1 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 22 दिनों की कुल नेट कमाई अब 156.90 करोड़ रुपये (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22) हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना को शूटिंग सेट पर लगी चोट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिलीज हो रही डॉक्यूमेंट्री
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें