पटना- BOI के नीचे प्लास्टिक गोदाम में लगी आग: बैंक में भरा धुआं, लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद - Patna News

Published on 2 सित॰ 2026

BREAKING

पटना- BOI के नीचे प्लास्टिक गोदाम में लगी आग:बैंक में भरा धुआं, लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

पटना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के जमाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के नीचे प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बैंक में मौजूद स्टाफ और ग्राहक जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा प्लास्टिक समेत पूरा सामान जलकर खाक हो गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। गोदाम से तेज लपटें और धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की कुछ तस्वीरें….

पटना के जमाल रोड स्थिति एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक गोदाम के ठीक ऊपर बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच है।

पटना के जमाल रोड स्थिति एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक गोदाम के ठीक ऊपर बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच है।

आग लगने के बाद बैंक में मौजूद स्टाफ और कस्टमर जान बचाने के लिए दौड़कर बाहर भागे।

आग लगने के बाद बैंक में मौजूद स्टाफ और कस्टमर जान बचाने के लिए दौड़कर बाहर भागे।

आग लगने के बाद जमालपुर रोड में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

आग लगने के बाद जमालपुर रोड में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

बैंक स्टाफ ने जताई नाराजगी

आग की लपटों और धुएं को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग को खाली कराया गया। मौके पर लोदीपुर, कंकड़बाग और सचिवालय अग्निशमन केंद्र से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं। करीब 6 बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

फिलहाल स्थिति सामान्य है। बैंक के कर्मचारी भी घटना को लेकर काफी परेशान रहे। बैंक कर्मियों ने दमकल विभाग के पदाधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। स्टाफ का कहना है कि जहां आग लगी, वहां पेड़-पौधों का गोदाम था।

गोदाम को काफी मॉडिफाई करके बनाया गया था। फिलहाल गोदाम के अंदर पानी भरा हुआ है। कांच के शीशे भी टूटे हैं। टेबल-कुर्सी, सोफा और पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। मालिक की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बैंक की शाखा में धुआं भर गया था

फायर बिग्रेड के अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगी है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग बैंक के नीचे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग के कारण बैंक की शाखा में धुआं भर गया था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद इसकी जांच की जाएगी।

चश्मदीद बोला- आग लगते ही खुद से शटर उठाकर पानी डाला

बैंक की बिल्डिंग के सामने मौजूद चाय दुकान संचालक पप्पू ने बताया, मुझे गमला दुकानदार वाले के स्टाफ ने आग लगने की सूचना दी। इसके बाद हमलोग और आसपास के होटल संचालक एक्टिव हो गए। खुद से गोदाम का शटर उठाकर पीछे से पानी डालना शुरू किया। इसी दौरान दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी आने से पहले आसपास के लोगों ने काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की। तब तक दुकान के सभी स्टाफ सामने से बाहर निकल आए थे। काफी धुआं उठ रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया था।

=====================

ये खबर भी पढ़ें…

पटना के वेयर हाउस में आग, 20 फीट ऊंची लपटें,VIDEO:JCB से दीवार तोड़कर अंदर घुसी टीम; फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियों ने पाया काबू

पटना सिटी के महुली रोड पर एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें 20 फीट ऊंची थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मियों को जेसीबी से दीवार तोड़कर अंदर जाना पड़ा। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • BREAKING

    बरौनी में 700 एकड़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल एरिया: स्वास्थ्य विभाग को दिया गया अरवल में 25 एकड़ जमीन, कोर्ट के कर्मियों के पदों का पुनर्गठन

    स्वास्थ्य विभाग को दिया गया अरवल में 25 एकड़ जमीन, कोर्ट के कर्मियों के पदों का पुनर्गठन|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत: पद्मावत के जौहर सीन पर विवाद, BJP नेता बोले- क्षत्रिय महिलाओं का मजाक बनाया, आक्रोश मार्च निकालेंगे

    पद्मावत के जौहर सीन पर विवाद, BJP नेता बोले- क्षत्रिय महिलाओं का मजाक बनाया, आक्रोश मार्च निकालेंगे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    बेतिया में गंडक में कटाव, नदी में समाया घर, VIDEO: पटना में खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर गंगा, कैमूर के वाटर फॉल में उफान

    पटना में खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर गंगा, कैमूर के वाटर फॉल में उफान|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना प्रमंडलीय आयुक्त ने पालीगंज अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया: प्रमंडलीय आयुक्त बनने के बाद पहली बार पहुंचे, विभागों का निरीक्षण कर लंबित मामलों की जानकारी ली

    प्रमंडलीय आयुक्त बनने के बाद पहली बार पहुंचे, विभागों का निरीक्षण कर लंबित मामलों की जानकारी ली|बिहटा,Bihta - Dainik Bhaskar1:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर