boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई PartyPal स्पीकर सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 8 मॉडल शामिल हैं। इन स्पीकर्स में Karaoke ProTuner, boAt Signature Sound और 300W तक की साउंड जैसी खास खूबियां हैं।

पार्टी का मजा होगा दोगुना! boAt ने लॉन्च किए 8 नए PartyPal स्पीकर, 300W साउंड और वायरलेस माइक भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। boAt ने इंडियन मार्केट में अपनी नई PartyPal स्पीकर सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में कंपनी ने कुल आठ नए मॉडल पेश किए हैं जिसमें PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल है। इन स्पीकर्स की कीमत ₹9,499 से शुरू होकर ₹24,999 तक जाती है।
कंपनी के मुताबिक, इन्हें खासतौर पर पार्टी, कराओके, घर पर सेलिब्रेशन और बड़े गेट-टुगेदर को ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि इन स्पीकर में आखिर क्या खास है...
Karaoke ProTuner से खास बने स्पीकर
PartyPal सीरीज की सबसे खास खूबियों में Karaoke ProTuner है। दरअसल ये फीचर रियल टाइम में वोकल्स को ऑटो-ट्यून कर सकता है, जिससे यूजर्स बिना ज्यादा सिंगिंग स्किल के भी बेहतर तरीके से कराओके एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा स्पीकर्स में boAt Signature Sound भी मिल रहा है। साथ ही इनमें इन-बिल्ट DJ कंट्रोल्स और डायनेमिक RGB लाइटिंग भी मिल रही है।
PartyPal 650 में 300W तक साउंड
सीरीज के टॉप मॉडल PartyPal 650 में तो 300W तक का boAt Signature Sound मिल रहा है। इसमें Karaoke ProTuner, दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन के साथ इन-बिल्ट DJ ट्रैक, Bass Drop Pad भी मिल रहा है। RGB LEDs म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी का माहौल और बेहतर बना देती हैं।
खास बात ये है कि स्पीकर को boAt Hearables App से भी कस्टमाइज किया जा सकता है। स्पीकर में Bluetooth 5.3, TWS Mode, AUX, USB, TF कार्ड, गिटार और वायर्ड माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन व्हील्स मिल रहे हैं जिससे ये पोर्टेबल भी हैं और पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इस नई PartyPal सीरीज को आप boAt की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।