BMW F 450 GS को खरीदने पहले से हुआ महंगा, जानिए इसकी नई कीमतें और फीचर्स - bmw f 450 gs price hike new rates features list like heated grips and type c sub port

Published on 12 सित॰ 2026

BMW F 450 Price Hike: BMW ने अपनी एडवेंचर बाइख F 450 GS की कीमतों में 25,0000 से 30,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने इस साल अप्रैल में अपनी सबसे किफायती ट्विन-सिलिंडर ADV टूरर F 450 GS लॉन्च की थी। यह बाइक तीन वेरिएंट में उपलब्ध है और बेस वेरिएंट की शुरुआती ऑफर कीमत 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी। भारत और विदेशों में मांग बढ़ने की वजह से जून 2026 में इसकी बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। लेकिन अब, BMW F 450 GS की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

क्यों बढ़ी कीमत?

BMW G 450 GS की कीमत में बढ़ोतरी की वजह प्रोडक्शन लागत का बढ़ना है। बेस वेरिएंट पहले 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध था और अब 25,000 रुपए बढ़ने के बाद बेस वेरिएंट की नई कीमत 4.95 लाख रुपए हो गई है। इसके बाद Exclusive वेरिएंट आता है जो पहले 4.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में मिलता था। इसे वेरिएंट की कीमत भी 25,000 रुपए बढ़ाए हैं जो अब 5.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।

टॉप वेरिएंट और कीमत

F 450 GS का टॉप वेरिएंट GS Trophy है जिसमें Easy Ride Clutch और एडजस्टेबल सस्पेंसन जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। GS Trophy पहले 5.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था और इसकी कीमत 30,000 रुपए बढ़ने के बाद अब नई कीमत 5.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इंजन और पावर

BMW F 450 GS की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। F 450 GS में 420cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 48hp की पावर और 43nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें रेन, रोड और एंड्यूरो राइड मोड्स मिलते हैं।

सस्पेंशन ब्रेक्स और फीचर्स

सस्पेंशन सेटअप में आगे 43mm के USD फोर्कस और पीछे मोनोशॉक यूनिट शामिल है। बाइक में कास्ट एल्युमिनियम व्हील्स दिए गए हैं और दोनों सिरों पर ABS Pro के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाकी खास फीचर्स में राइड-बाय-वायर तकनीक, एंटी-हॉपिंग क्लच, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और डायनेमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें 6.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, हीटेड ग्रिप्स, टाइप-सी USB पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कलर और वेरिएंट

BMW F 450 GS के बेस और एक्सक्लूसिव वेरिएंट Cosmic Black कलर में उपलब्ध है। टॉप-स्पेक GS Trophy वेरिएंट में ज्यादा अट्रैक्टिव Racing Blue कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्पोर्ट सस्पेंशन, Easy Ride Clutch, हैंड प्रोटेक्शन, टिंटेड रैली विंडशील्ड, व्हाइट चेसिस और एल्यमिनियम इंजन गार्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं है।

वेरिएंट (Variant) पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) मूल्य वृद्धि (Price Hike) नई कीमत (एक्स-शोरूम) मुख्य फीचर्स और रंग (Key Features & Colors)
Base ₹4.70 लाख ₹25,000 ₹4.95 लाख Cosmic Black रंग, 420cc ट्विन-सिलिंडर इंजन, 6.5 इंच TFT डिस्प्ले, ABS Pro।
Exclusive ₹4.90 लाख ₹25,000 ₹5.15 लाख Cosmic Black रंग, राइड-बाय-वायर, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स।
GS Trophy (Top Variant) ₹5.30 लाख ₹30,000 ₹5.60 लाख Racing Blue रंग, Easy Ride Clutch, एडजस्टेबल/स्पोर्ट सस्पेंशन, एल्युमिनियम इंजन गार्ड।