भारत में शुरू हुई नई BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग, जानें नए डिजाइन और शानदार फीचर्स की डिटेल्स - bmw 7 series i7 bookings open in india new features

Published on 1 अग॰ 2026

BMW 7 Series Bookings: BMW ने भारत में नई 7 सीरीज और i7 की बुकिंग शुरू कर दी है। नए डिजाइन, 8K थिएटर स्क्रीन और हाई-टेक इंटीरियर फीचर्स के साथ इसमें क ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने ग्लोबल लेवल पर पेश किए जाने से पहले भारत में नई 7 सीरीज और I7 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक BMW की डीलरशिप और वेबसाइट पर भी इसे बुक कर सकते हैं। इस फ्लैगशिप लग्जरी सेडान के मिड-लाइफसाइकिल अपडेट में बाहरी और इंटीरियर्स डिजाइन में कुछ बदलावों के साथ-साथ फीचर्स में अपग्रेड शामिल हैं।

डिजाइन में बदलाव

नई BMW 7 सीरीज का अगला डिजाइन पहले से ज्यादा साफ और अट्रैक्टिव दिखता है। सबसे बड़ा बदलाव इसमें नई इल्यूमिनेटेड किडन ग्रिल का होना है। हेडलाइट्स को भी नए स्प्लिट स्टाइल में दोबारा डिजाइन किया गया है। इसके पतले ऊपरी हिस्से में टे-टाइम रनिंग लाइट्स या DRL दी गई हैं जबकि छोटा निचला यूनिट एयर कर्टेन के पास दिया गया है।

रियर डिजाइन और बंपर

रियर में नई टेल-लाइट्स पहले से ज्यादा पतली और बूट के डोर तक फैली हुई हैं। लाइट्स के अंदर क्रोम डिटेलिंग और स्मोक्ड ग्लास दिया गया है। आगे के हिस्से की तरह ही कई जरूरी चीजों जैसे कि बूट रिलीज, रियर कैमरा और वॉशर नोजल को सफाई से छिपाया गया है। कार को ज्यादा मॉडर्न लुक देने के लिए इसके रियर बंपर में भी डिफ्यूजर-स्टाइल इंसर्ट के साथ बदलाव किया गया है।

इंटीरियर फीचर्स

नई BMW 7 सीरीज में पूरी तरह से नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 17.9 इंच का सेंट्रेल टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए 14.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। पुराने डिस्प्ले की जगह अब विंडस्क्रीन के निचले हिस्से में फुल-विड्थ प्रोजेक्शन दिया गया है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट BMW ऑपरेटिंग सिस्टम X पर चलता है और OTA अपडेट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले, Android Auto के साथ बेहतर वॉइस कंट्रोल को सपोर्ट करता है।

केबिन लाइटिंग और साउंड

7 सीरीज में स्टैंडर्ड रूप से Bowers & Wilkins का सराउंड सिस्टम मिलता है जिसमें 18 तक स्पीकर्स शामिल हैं। BMW ने केबिन की लाइटिंग को भी नया रूप दिया है जिसमें डैशबोर्ड पर पूरी चौड़ाई में फैली एंबिएंट लाइट स्ट्रिप, लाइट वाली रियर स्पीकर ग्रिल्स, आगे की सीटों के पीछे लाइटिंग एलिमेंट्स और पीछे बैठे पैसेंजर के लिए एक्सट्रा राइडिंग लाइट्स दी गई हैं।

सीट और रियर एंटरटेनमेंट

स्टैंडर्ड के तौर पर सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज, लंबर सपोर्ट और गर्म होने वाले आर्मरेस्ट मिलते हैं। पीछे बैठे यात्री के लिए लेगरूम बढ़ाने के लिए आगे की पैसेंजर सीट को पूरी तरह से आगे खिसकाया जा सकता है। पीछे की सीट के एंटरटेनमेंट को बी अपग्रेड किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में ऑप्शनल मिलने वाली थिएटर स्क्रीन अब 31.3 इंच की 8K टचस्क्रीन है जो वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग और गेमिंग को सपोर्ट करती है।

इसके अलावा, BMW ने ऑटोमैटिक दरवाजों के खोलने और बंद करने वाले बटन की जगह को बेहतर बनाने के लिए उनमें बदलाव किया है।

इंजन परफॉर्मेंस और पावर

740i xDrive पेट्रोल और 740d xDrive डीजल में 3-लीटर इनलाइन-सिक्स माइल्ड-हाइब्रिड इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव मिलना जारी है। 740i 400hp की पावर और 580nm का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं, 740d 313hp की पावर और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि BMW भारत में 7 सीरीज का प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल पेश करेगी या नहीं।

ऑल इलेक्ट्रिक पावर

ऑल इलेक्ट्रिक BMW i7 में भी कुछ अपडेट्स किए गए हैं। शुरुआती मॉडल i7 50 eDrive ट्रिन की जगह अब i7 50 xDrive ने ले ली है जो अब ऑल व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसमें पहले 101.7kWh की बैटरी मिलती थी जो अब 112.4kWh की हो गई है और यह 455hp की पावर और 660nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके टॉप मॉडल i7 M70 xDrive को भी यही बड़ी बैटरी मिली है जो 680hp की पावर और 1,100nm का टॉर्क जनरेट करता है।