BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO: महामाया मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई; दोनों पक्षों पर FIR - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Published on 24 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Ratanpur BJP Controversy | Bilaspur Mahamaya Temple Clash Video Update

बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

महिला महामंत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती नजर आईं।

महिला महामंत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती नजर आईं।

फुटेज में महिला महामंत्री युवक का कॉलर पकड़ी दिखी।

फुटेज में महिला महामंत्री युवक का कॉलर पकड़ी दिखी।

चोरी की बात पर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद की दुकान और होटल संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया।

तुषार ने मनोज पर चोरी को लेकर शक जताया। तुषार ने मनोज के साथी मोन्टी धीवर से भी मनोज के बारे में पूछताछ की। मनोज वर्तमान में रेहाना बेगम की फूल की दुकान में काम कर रहा है। मनोज ने यह बात रेहाना बेगम को बताई।

शिकायत के अनुसार मोन्टी ने रेहाना बेगम को कॉल कर मौके पर बुलाया। करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

बीच-बचाव करने आए परिजन से भी की मारपीट

तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी हैं। शिकायत में तुषार ने मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की उंगली और पैर में चोट लगने के साथ ही शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झूमाझटकी भी हुई।

दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झूमाझटकी भी हुई।

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं।

वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर मारपीट की। रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

मारपीट का वीडियो भाजपा के ग्रुप में वायरल किया जा रहा है।

मारपीट का वीडियो भाजपा के ग्रुप में वायरल किया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने से मामला और गरमाया

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा से जुड़े ग्रुपों के साथ ही अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में भी वीडियो शेयर किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री भी इस वीडियो को शेयर कर रही हैं।

वायरल वीडियो में विवाद के दौरान मारपीट और एक महिला के चप्पल से हमला करने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान, घटना की पूरी परिस्थितियों और उनकी भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

……………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

हिंदूवादी नेता ने गार्ड को कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ा,VIDEO: बोला- तुम्हारे बाप के साथ आऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को बुलाऊंगा, CIMS में रोकने पर विवाद

अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता ने गार्ड से हाथापाई कर दी।

अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता ने गार्ड से हाथापाई कर दी।

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सफाई के चलते NICU के बाहर रोके जाने पर भड़के हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप का कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे सुरक्षाकर्मी के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • हाईकोर्ट बोला- थानों के CCTV हर समय चालू रहें: 18 महीने का बैकअप जरूरी; NDPS केस में फुटेज डिलीट होने पर पुलिस को दिए निर्देश

    18 महीने का बैकअप जरूरी; NDPS केस में फुटेज डिलीट होने पर पुलिस को दिए निर्देश|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी: बारिश में खपत कम फिर भी दोगुना बिल, शिकायत लेकर रोज पहुंच रहे 20-25 उपभोक्ता दफ्तर

    बारिश में खपत कम फिर भी दोगुना बिल, शिकायत लेकर रोज पहुंच रहे 20-25 उपभोक्ता दफ्तर|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुल के नीचे ह्यूम पाइप में मिला नवजात: रतनपुर में रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना,हालत स्थिर,अज्ञात माता-पिता की तलाश

    रतनपुर में रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना,हालत स्थिर,अज्ञात माता-पिता की तलाश|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुरी-स्टेशन पर काम के चलते 6 ट्रेनों का संचालन बदला: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी कई ट्रेनें, देखिए लिस्ट

    25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी कई ट्रेनें, देखिए लिस्ट|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर