भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शनिवार 12 सितंबर को दो दिवसीय कानपुर प्रवास पर पहुंचेंगे। 12 और 13 सितंबर को अपने प्रवास के दौरान वे कानपुर क्लस्टर के आठ जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। बूथ स्तर से लेकर क्षेत्रीय संगठन और
.
कानपुर क्लस्टर में कानपुर महानगर उत्तर, कानपुर महानगर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और औरैया जिले शामिल हैं। बीएल संतोष इन जिलों के संगठनात्मक ढांचे, अब तक चलाए गए अभियानों और चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे।
बैठक शहर के 5 सितारा होटल में की जाएगी। इसके साथ ही दूसरे दिन यानि रविवार को बूथ लेवल की मीटिंग शहर के लाजपत नगर स्थित एक हाल में होगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर ने बैठक स्थल का किया निरीक्षण।
बूथ अध्यक्षों को देंगे जमीनी चुनावी रणनीति प्रवास के दौरान गोविंद नगर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की विशेष बैठक प्रस्तावित है। इसमें बीएल संतोष सीधे बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। बूथ समितियों की सक्रियता, मतदाता संपर्क, संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठकें होंगी।
सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक बीएल संतोष अपने प्रवास में सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय, क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा दो दिवसीय बैठक में कल आएंगे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन।
भाजपा ने शुरू की तैयारियां बीएल संतोष के प्रवास को लेकर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इसमें प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों की रूपरेखा, बैठक व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी बैठकों को समयबद्ध, व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
8 जिलों के संगठन को मिलेगा राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भाजपा के लिए बीएल संतोष का कानपुर प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रेणीबद्ध बैठकों के जरिए राष्ट्रीय नेतृत्व बूथ स्तर से लेकर क्षेत्रीय संगठन तक की स्थिति को समझेगा। साथ ही आगामी चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और अभियानों को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने दैनिक भास्कर को बतााय कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का प्रवास कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती से काम कर रहा है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर की जा रही है।