Home » पठानकोट से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ का आगाज, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पठानकोट (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए बड़ा सियासी अभियान छेड़ दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को पठानकोट से 13 दिवसीय राज्यव्यापी ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर (97149-02027) और नशामुक्त पंजाब का आधिकारिक पोस्टर जारी किया।
‘एक मां ने 5 बेटे खोए, अब नशा माफिया को जड़ से खत्म करेंगे’
पठानकोट के माधोपुर स्थित एकता स्थल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने भावुक होते हुए कहा कि पंजाब हमेशा से देश के हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज उस विकराल दर्द और मुद्दे को उठाने आए हैं, जिसकी चीख प्रदेश के हर घर में सुनाई दे रही है। एक पीड़ित परिवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक ही मां ने नशे की वजह से अपने 5 बेटों को खो दिया है। नबीन ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि अब भाजपा पंजाब से नशा माफिया का पूरी तरह खात्मा करके ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि वह गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन धरती पटना साहिब से यह संदेश लेकर आए हैं कि इस नशामुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाना है।
13 दिन, 4 हजार किमी और 117 विधानसभा सीटें
भाजपा का यह महा-अभियान 13 दिनों के भीतर 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस दौरान यह यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। अभियान के तहत 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब, 20 सितंबर को फाजिल्का और 21 सितंबर को तलवंडी साबो से भी अलग-अलग रथयात्राएं रवाना होंगी। इस पूरी मुहिम का औपचारिक और भव्य समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
You Might Be Interested In
- पैरासिटामोल और ब्लड प्रेशर की दवा क्वालिटी टेस्ट में फेल, अस्पतालों ने लगाई रोक
- बिजनेस जगत में ऐतिहासिक युग का अंत, वॉरेन बफे ने दिया इस्तीफा; अब बेटा संभालेगा कंपनी की कमान
- आईफोन 18 प्रो का गजब क्रेज, पत्नी के लिए फोन खरीदने के लिए शख्स ने बेचा सोना, बोला-‘आज पैसा है, कल हो न हो’
- ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’, बागी धड़े को ‘लिफाफा’; चुनाव आयोग ने बांटे नए नाम और चुनाव चिह्न
- पेपर लीक मामला: एनटीए में सुधारों की प्रगति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जज ने दिया ऑफिस के दौरे का संकेत
- जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल