अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस हमलावर: वड़िंग बोले-‌BJP कसम खाकर बोले गठबंधन नहीं करेंगे; बराड़ का पलटवार-गुप्त समझौते नहीं किए - Ludhiana News

Published on 25 अग॰ 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच हुई बैठक के बाद पंजाब में दोनों दलों में गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं। उधर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहा है।

.

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा नेताओं पर डबल गेम चलकर पब्लिक व कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया है। राजा वड़िंग इने कहा कि भाजपा कसम खाकर बोले कि वो शिअद के साथ समझौता नहीं कर रहे हैं।

उधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने परमिंदर सिंह बराड़ ने राजा वड़िंग के बयान पर पलटवार किया और कहा कि भाजपा ने कोई गुप्त समझौते नहीं किए हैं। भाजपा जो करेगी पब्लिक की कचहरी में करेगी। उन्होंने लिखा है कि जिन लोगों ने खुद गुप्त समझौते किए हैं उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

कांग्रेस इसे कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने की चाल बता रही है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भाजपा के प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।

राजा वड़िंग ने शिअद भाजपा गठबंधन पर क्या कहा जानिए…

  • भाजपा खेल रही डबल गेम: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भगदड़ रोकने के लिए 'डबल गेम' खेल रही है।
  • दोहरी चाल का आरोप: राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा 'खरगोश के साथ दौड़ने और शिकारी कुत्तों के साथ शिकार करने' की नीति अपना रही है। बंद कमरों में अकाली दल के नेताओं के साथ सीटों की सेटिंग चल रही है और बाहर जनता को 117 सीटों पर अकेले लड़ने का झांसा दिया जा रहा है।
  • उम्मीदवारों का अकाल: राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब की आधी सीटों पर उतारने के लिए भी मजबूत चेहरे उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वो 117 सीटों पर कैसे चुनाव लड़ेंगे, 117 आदमी कहां से लाएंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान सिर्फ कार्यकर्ताओं को गुमराह करने व अकाली दल पर प्रेशर बनाने के लिए दिया जा रहा है।
  • कसम खाने की चुनौती: वड़िंग ने चुनौती देते हुए कहा, "यदि भाजपा नेताओं में थोड़ी भी सच्चाई है, तो वे पंजाब की जनता के सामने हलफनामा (शपथ) देकर कहें कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता दफ्तरों में बैठकर गठबंधन करने की बात कर रहे हैं और बाहर स्टेजों पर 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।
परमिंदर बराड़

परमिंदर बराड़

वड़िंग के आरोपों पर भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ ने क्या कहा जानिए…

  • हमने नहीं किए गुप्त समझौता: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने कड़ा रुख अपनाया और वड़िंग पर ही 'गुप्त सौदेबाजी' करने का आरोप मढ़ दिया। बराड़ ने राजा वड़िंग की तर्ज पर ही उन्हें जवाब दिया है।
  • जनता की अदालत में होगा फैसला: परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भाजपा बंद कमरों में छिपकर सौदे करने वाली पार्टी नहीं है। हमारा गठबंधन होता है या नहीं, इसका जो भी फैसला होगा, वह पंजाब की जनता की कचहरी में खुले तौर पर रखा जाएगा।
  • खुद की कसम खाने की सलाह: बराड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि राजा वड़िंग को दूसरों से शपथ मांगने के बजाय खुद हलफनामा देना चाहिए कि उन्होंने पर्दे के पीछे क्या-क्या गुप्त सौदे किए हैं। पूरा पंजाब और उनकी खुद की पार्टी उनके इन समझौतों से भली-भांति वाकिफ है।
  • अंदरूनी कलह पर घेरा: उन्होंने कहा कि जिनकी अपनी कुर्सी की वजह से पार्टी के भीतर दिन-रात कलह मची हुई है, उन्हें पंजाब की समझदार जनता को सीख देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बराड़ ने वड़िंग को सलाह दी कि वे भाजपा की चिंता छोड़ पहले अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल बनाएं, क्योंकि कांग्रेस के अपने ही बड़े नेता उनके हर कार्यक्रम और बयानबाजी का खुलकर विरोध कर रहे हैं।