Bilaspur Pub Drama: बिलासपुर में पब के बाहर युवती का हाई वोल्टेज हंगामा, नशे की हालत में विवाद का Video Viral

Published on 21 सित॰ 2026

Bilaspur Pub Drama: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पब के बाहर युवती के हाई वोल्टेज ड्रामे (Bilaspur Pub Drama) का मामला सामने आया है।

बिलासपुर के हैवन्स पार्क होटल के बाहर युवती ने जमकर हंगामा (Bilaspur Pub Drama)  किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि युवती नशे की हालत में थी और काफी देर तक वहां विवाद करती रही।

Bilaspur में शराब के नशे में सड़क पर भिड़ीं युवतियां, Video Viral !

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर मौजूद 'होटल हेवेंस पार्क' के बार में शनिवार देर रात करीब दो बजे दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती अपने पुरुष मित्र के… pic.twitter.com/D78mhWC8Hk

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026

बिल को लेकर विवाद (Bilaspur Pub Drama)

जानकारी के मुताबिक, युवती पब में शराब पीने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बिल को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। विवाद बढ़ने के बाद युवती होटल के बाहर आ गई और वहां मौजूद लोगों के सामने हंगामा करने लगी। जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Bilaspur Pub Drama)

होटल के बाहर हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती को हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे पूरे घटनाक्रम और विवाद की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर जानकारी जुटा रही है।

सिविल लाइन पुलिस कर रही जांच (Bilaspur Pub Drama)

मामले की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। 
मामले को लेकर पुलिस टीम होटल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और इसमें किसकी क्या भूमिका रही?

जांच के बाद होगी कार्रवाई (Bilaspur Pub Drama)

फिलहाल पुलिस मामले में सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद होटल और पब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  Jagdalpur JDA जगदलपुर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, 24 से OPD बहिष्कार, 28 से इमरजेंसी सेवा बंद की चेतावनी

लेखक