Published: Monday, August 24, 2026, 14:52 [IST]
Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार में उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से इस योजना के तहत मिलने वाले शिक्षा लोन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों में यह सवाल उठ रहा था कि क्या स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली लोन की सुविधा में कोई बदलाव किया गया है।
अब सम्राट सरकार ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है। सरकार के मुताबिक, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला 4 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन पहले की तरह जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि बिहार के युवाओं की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
4 लाख रुपये तक मिलता है शिक्षा लोन
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। इस राशि का इस्तेमाल विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि इस सुविधा को बंद नहीं किया गया है और न ही लोन की सीमा घटाई गई है। ऐसे में योजना का लाभ लेने की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: अगस्त के आखिरी सप्ताह में छुट्टीयों की भरमार! रक्षाबंधन पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें पुरी लिस्ट
शिक्षा लोन कम करने की बात गलत
शिक्षा विभाग ने भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर चल रही उन चर्चाओं को गलत बताया है, जिनमें शिक्षा लोन की सुविधा सीमित किए जाने की बात कही जा रही थी।
विभाग के अनुसार, सरकार विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता के विकल्प कम नहीं कर रही है। इसके बजाय उच्च शिक्षा के लिए संस्थागत वित्तीय मदद के रास्ते बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार लोन ले सकें।
इन माध्यमों से भी ले सकते हैं लोन
उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं। पात्र छात्र अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षा वित्त निगम, बैंकों और पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के जरिए भी शिक्षा लोन प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि इन विकल्पों को उपलब्ध कराने का मकसद ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को संस्थागत वित्तीय सहायता देना है। इससे उच्च शिक्षा की फीस और पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों को पूरा करने में छात्रों को मदद मिलेगी।
सरकार का साफ संदेश
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन पहले की तरह जारी रहेगा। योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच जो असमंजस बना था, उसे दूर करने के लिए यह स्पष्टीकरण दिया गया है।
इसके साथ ही शिक्षा वित्त निगम, बैंक और पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के जरिए भी शिक्षा लोन लेने के विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार का कहना है कि बिहार के युवाओं की उच्च शिक्षा के रास्ते में पैसों की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जेल जाएंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके? मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई FIR! क्या है पूरा मामला