Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Published on 18 सित॰ 2026

11:06 AM, 18-Sep-2026

बिहार: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार से जुड़े चार नामों को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव का नाम पुरस्कार विजेताओं में शामिल है। और पढ़ें

10:41 AM, 18-Sep-2026

बिहार: नीतीश कुमार ने क्यों बुलाई जदयू की बैठक, राजद के ऑफर और एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन

09:43 AM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: रिश्वत मांगने के आरोप में महिला थानाध्यक्ष निलंबित, वायरल ऑडियो की जांच में हुई पुष्टि

वैशाली में महिला थाना कांड संख्या 64/25 से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच के बाद महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच में ऑडियो को प्रामाणिक पाया गया। और पढ़ें

09:34 AM, 18-Sep-2026

बिहार: चेन्नई में बेगूसराय के 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की बात

बेगूसराय के बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने पहले रोजगार के लिए चेन्नई गया था।  और पढ़ें

09:13 AM, 18-Sep-2026

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करना राजद नेता को पड़ा भारी, क्यों हुई गिरफ्तारी?

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने के मामले में राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने वाला पोस्ट और एक वीडियो साझा किया गया था। और पढ़ें

09:08 AM, 18-Sep-2026

बिहार: दरभंगा में 1.50 लाख से ज्यादा दीपों से क्यों जगमगाया शहर, क्या था आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दरभंगा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। नेहरू स्टेडियम में करीब 1.25 लाख दीप जलाए गए, जबकि दरभंगा राज परिसर के चौरंगी पर 25 हजार दीपों से रोशनी की गई। और पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

08:48 AM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में 15 दिन में एक दर्जन से ज्यादा चेन झपटमारी, आखिर कब थमेगा सिलसिला?

मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के इलाकों में 2 सितंबर से 14 सितंबर के बीच चेन छिनतई और चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में महिलाओं को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर निशाना बनाया, जबकि मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी चेन चोरी की घटनाएं हुईं। और पढ़ें

07:53 AM, 18-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार शरीफ के दीपनगर स्टेडियम में 19 सितंबर को ‘खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग 2026-27’ का आयोजन होगा। भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, खेल क्लब, प्रशिक्षण केंद्र और स्वतंत्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। और पढ़ें