Bihar BEd CET 4th Allotment List 2026: चौथे राउंड का कॉलेज अलॉटमेंट लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें फीस जमा करने की अंतिम तिथि

Published on 3 अग॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Aug 3, 2026, 07:23 PM IST

Bihar BEd CET 4th Allotment List 2026: भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी द्वारा बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 की चौथी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar BEd CET 4th Allotment List 2026

Bihar BEd CET 4th Allotment List 2026: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET 2026) की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले जिन उम्मीदवारों को पिछले चरण में कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है, उनके लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने आज, यानी 3 अगस्त 2026 को चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट (BEd CET 4th Allotment List 2026) आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को पहले तीन राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या जिन्होंने अपनी कॉलेज प्राथमिकताओं में बदलाव किया था, वे अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं।

चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Allotment Letter' या 'College Login' विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी Login ID और Password का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपकी सीट आवंटन की स्थिति दिखाई देगी।

स्टेप 5 - यदि आपको कॉलेज अलॉट हो गया है, तो अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

स्टेप 6 - यदि इस राउंड में भी कॉलेज नहीं मिला है, तो स्क्रीन पर "You are in waiting List" का संदेश प्रदर्शित होगा।

कब तक जमा करनी होगी फीस

चौथे चरण में कॉलेज प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच 3 हजार रुपये के नॉन-रिफंडेबल सीट कंफर्मेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना है। उसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए 3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस बीच उम्मीदवार 5 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन फीस भर दें, नहीं तो उनका एडमिशन रद्द हो जाएगा।

अब तक की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल

पहला राउंड3 जुलाई 2026
दूसरा राउंड14 जुलाई 2026
तीसरा राउंड23 जुलाई 2026
चौथा राउंड3 अगस्त 2026

पहले तीन चरणों में नामांकित छात्रों और बची हुई रिक्त सीटों की समीक्षा के बाद यह चौथा राउंड आयोजित किया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को समय रहते अपने दस्तावेज तैयार कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article