Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर भड़कते नजर आए. वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की भी एंट्री होने वाली है.
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर भड़कते नजर आए. वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की भी एंट्री होने वाली है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/24/bigg-boss-20-2026-10-24-09-50-17.jpg)
Bigg Boss 20 Photograph: (Screengrab)
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं, शो में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल (Love Gill) के रिश्ते पर भी कई सवाल उठ रहा है. एक तरफ दोनों ने एक दूसरे को भाई-बहन का टैग दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी क्लोजनेस देख दर्शक हैरान हैं. वहीं, अब विकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी दोनों पर भड़ास निकालते नजर आएंगे. इसके अलावा स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की भी एंट्री होने वाली है.
विकेंड का वार होस्ट करेंगे रोहित
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो को होस्ट करते नजर आए. इस दौरान रोहित कहते दिखें- 'इस बार वीकेंड का वार स्क्रिप्टेड नहीं है और पूरे हफ्ते जो देखा है, उसी पर बात करेंगे. इस दौरान सबसे पहले रोहित ने आशिफ खान और काजी तौकीर की लड़ाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने आशिफ की क्लास लगाई की वो लड़ाई में अपना आपा खो बैठते हैं. इसके बाद रोहित लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए.
स्काउट-लव पर भड़के रोहित
फिर रोहित स्काउट और लव की क्लोजनेस का मुद्दा उठाते हैं. प्रोमो में आगे वो इशारों-इशारों में दोनों को समझाते हुए कहते हैं- 'जो वो कर रहे हैं, वो ठीक नहीं है. एक चीज बहुत गलत लग रही है. सलमान भाई ने भी हिंट देने की कोशिश की थी, फिर वो रुक गए. आप लोग जब क्लोज आते हो, एक तरफ जब आप लेटे हो तो वो आपके पैर दबा रहा है. उसके बाद कंबल आ जाता है. कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं, ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है. आप स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और फिर जब वो दबाना शुरू करता है, तब अजीब आवाज निकालते हो. वो ठीक नहीं लग रहा है. मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'
#RohitShetty ne uthaya massage ka topic, #ScoutOP aur #LoveGill ki lagi class! 👀 Catch #BiggBoss20’s #WeekendKaVaar tomorrow at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV. #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/cNIe4PbPO2
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 23, 2026
ये भी पढ़ें- Explainer: बिग बॉस 20 में अरिश्फा से भी छोटा है एक कंटेस्टेंट, कोई 22 तो कोई 50 पार, जानें सभी की उम्र
गंदा लग रहा है- रोहित शेट्टी
इसके बाद रोहित शेट्टी ने सीधे लव गिल से सवाल करते हैं कि स्काउट उनके क्या लगते हैं. इस पर लव जवाब देती हैं कि वो उनके भाई हैं. फिर रोहित कहते हैं, 'वो आपके पैर दबा रहा है, हाथ दबा रहा है, नेक दबा रहा है. वो ठीक नहीं लग रहा है.' इस पर स्काउट कहते हैं- 'माही दीदी बोलती हैं तो मैं उनका भी कर देता हूं.' उनकी ये बात सुनकर रोहित शेट्टी नाराज हो जाते हैं. वो स्काउट पर भड़कते हुए कहते हैं, 'जो बाहर दिख रहा है और गंदा लग रहा है, मैं वही बोल रहा हूं. ये बहुत गलत लग रहा है.'
शो में होगी काशवी की एंट्री!
इस बीच अब कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, विकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी गेस्ट बनकर आने वाली है. बताया जा रहा है कि वो स्टेज से स्काउट से मिलेंगी और कहेंगी कि बाहर चीजें खराब हो रही हैं और उनके लिए लोगों को जवाब देना बेहद मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि स्टेज पर काशवी रोने लगेंगी और रोहित शेट्टी उन्हें संभालेंगे. अब देखना होगा कि एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद क्या तमाशा होता है.
ये भी पढ़ें-'यहां कोई बैड टच वाला बंदा...', बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पर फूटा माही विज का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास
