Sep 06, 2026 07:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Bigg Boss 20 Premiere: बिग बॉस 20 में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और रिया अहीर के बीच फैंस फैसला करेंगे कौन घर के अंदर जाएगा। इस फैसले से पहले रिया और लव का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दोनों सलमान के सामने ही लड़ती नजर आ रही हैं।

सलमान खान के सामने ही भिड़ गईं रिया और लव
बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में लव गिल और रिया अहीर सलमान खान के सामने स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। घर के अंदर इन दोनों में से कौन जाएगा, इसका जवाब तो कुछ घंटों में मिल जाएगा, लेकिन घर के अंदर जाने से पहले ही दोनों के बीच एक तरह का तनाव नजर आया। दोनों सलमान के सामने ही एक दूसरे पर वार करती नजर आईं।
सलमान ने भड़काई रिया और लव के बीच चिंगारी
प्रोमो में दिखाई देता है कि सलमान खान लव और रिया को स्टेज पर बुलाते हैं। सलमान कहते हैं इंटरनेट पर हमने देखा है, एक दूसरे की तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हो। सलमान की बात सुनकर दोनों कंटेस्टेंट्स हंसती नजर आती हैं।
लव ने रिया की वायरल तस्वीर पर कसा था तंज
इसके बाद रिया अहीर लव से कहती हैं- आपने एक चीज बोली थी कि बस रखने का इतना दम रखते हो तो…बस नहीं वो वैन थी। रिया के इस ताने का जवाब लव भी ताना मारकर ही देती हैं। वो कहती हैं- अच्छा, अगर वो ड्राइवर न रोकते तो शायद आज ये यहां नहीं होती।
लव बोलीं- आपकी जरूरत बाहर, यहां सब अपने हक के लिए लड़ सकते हैं
लव का जवाब सुनते ही रिया कहती हैं कि अगर वैसा होता तो उनके जीवन का मकसद वहीं पूरा हो जाता। रिया को जवाब देते हुए लव कहती हैं- मुझे लगता है कि आपका काम फिर बाहर ही है, यहां पर सारे अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं। प्रोमो में साफ नजर आता है कि रिया और लव के बीच छिड़ी बहस को सलमान एंजॉय कर रहे हैं।
बिग बॉस 20 की रिया और लव गिल
रिया बिग बॉस 20 की प्रीमियर नाइट में वेस्टर्न आउटफिट में पहुंचीं। रिया व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक डिजाइनर स्कर्ट में नजर आईं। वहीं, उन्होंने अपने बालों को बन स्टाइल में बांधा हुआ था। लव की बात करें तो लव बिग बॉस के स्टेज पर ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने सिंपल लहंगा-चोली और दुपट्टा पहना हुआ था। उनके बाल खुले हुए थे। लव ने अपने लुक को बड़े इयररिंग्स के साथ पूरा किया।
सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुई थी रिया की तस्वीर
बता दें, रिया अहीर की सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए छात्र आंदोलन के दौरान रिया एक पुलिस वैन के सामने उसे रोककर खड़ी हो गई थीं। उनकी ये तस्वीर इतनी वायरल हुई कि उन्हें सीजेपी प्रोटेस्ट गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के बाद रिया अहीर राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुकी हैं।