Bigg Boss 20: एक्स बॉयफ्रेंड की याद आते ही छलके उदिति सिंह के आंसू, बिग बॉस 20 में सुनाया करण वाही से पहली मुलाकात का किस्सा

Published on 12 सित॰ 2026

Bigg Boss 20:बिग बॉस 20 में आने के बाद से उदिति सिंह (Uditi Singh) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी बातें हो रही हैं। प्रीमियर से पहले खबरें थीं कि उदिति अपने एक्स-बॉयफ्रेंड करण वाही के साथ शो में एंट्री कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उदिति अकेले ही शो का हिस्सा बनीं। Bigg Boss 20 में उन्होंने पहली बार करण के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की। इस दौरान वह भावुक हो गईं और रोने लगीं।

करण के साथ रिश्ते पर बोलीं उदिति

घर में काजी तौकीर, माही विज और अमन गांधी के साथ बातचीत के दौरान उदिति सिंह ने करण का नाम लिए बिना कहा कि अगर वह भी शो में आते तो उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि वह काफी समय पहले ही इस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं। उदिति ने कहा कि घर में कई ऐसे लोग हैं जिनसे वह बात तक नहीं करतीं, इसलिए करण का यहां होना उनके लिए किसी दूसरे कंटेस्टेंट के होने जैसा ही होता।

इंस्टाग्राम DM से शुरू हुई थी कहानी

उदिति सिंह (Uditi Singh) ने बताया कि करण वाही (Karan Wahi) से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उन्होंने करण को एक रेस्टोरेंट को लेकर इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। कुछ समय बाद दोनों लंदन में दोस्तों के साथ मिले, साथ में घूमे और बातचीत की। उदिति के मुताबिक करीब दो महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

Bigg Boss 20 Uditi Singh crying Karan Wahi news

शादी तक पहुंच गई थी बात

उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह भारत लौट आई थीं और करण वाही (Karan Wahi) के करीब रहकर नौकरी तलाश रही थीं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे और शादी के बारे में भी सोच रहे थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उदिति ने बताया कि वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था। रिश्ते की बातें करते हुए वह भावुक हो गईं, जिसके बाद माही विज और दूसरे कंटेस्टेंट उन्हें संभालने के लिए पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: जबलपुर के विक्रोध और इंदौर के लश्करी का गाना 10 20 50 मचा रहा धूम, MP की गलियों और अंदाज को मिला रैप का रंग

2022 में हुआ था ब्रेकअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण वाही (Karan Wahi) और उदिति सिंह (Uditi Singh) दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों का 2022 में ब्रेकअप हुआ था। करण वाही टीवी के कई चर्चित शो का हिस्सा रह चुके हैं। वह फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उनका नाम जेनिफर विंगेट के साथ जोड़ा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में कनिका, उदिति, अरिश्फा या लव... किसका कटेगा पत्ता? पहले एविक्शन पर आया बड़ा ट्विस्ट

लेखक