Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में होगी आमिर खान के भाई की एंट्री? सलामन खान के शो में खुलेंगे सीक्रेट्स?

Published on 29 अग॰ 2026

Aug 29, 2026 10:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान का शो बिग बॉस 20 जल्द ही शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में आमिर खान के भाई की एंट्री हो सकती है। बिग बॉस 20 6 सितंबर से प्रसारित होगा। 

Salman Khan Bigg Boss 20

सलमान के शो में आमिर खान के भाई फैसल की होगी एंट्री?

बिग बॉस 20 6 सितंबर, 2026 से शुरू होगा। सलमान खान के इस शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। शो को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान के भाई फैसल खान कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा ले सकते हैं। फैसल खान और आमिर खान के बीच साल 2025 तक रिश्ते ठीक नहीं थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैसल शो में आमिर खान से जुड़ी कोई बात करेंगे या नहीं?

बिग बॉस 20 में आएंगे आमिर खान के भाई

Variety India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैसल खान शो में हिस्सा ले सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फैसल खान को साल 2022 में भी बिग बॉस की टीम द्वारा अप्रोच किया गया था। हालांकि, उस वक्त उन्होंने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

क्या खुलेंगे आमिर से रिश्ते के राज?

बिग बॉस शो में कई बार कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर की बातें करते देखा जाता है। कई बार भावनाओं में बहकर कंटेस्टेंट ऐसी बातें भी कर जाते हैं जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी होती हैं। अगर फैसल खान शो में आते हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या आमिर खान से रिश्ते पर वो कोई सीक्रेट्स खोलेंगे या नहीं?

आमिर खान और पूरे परिवार पर लगाए थे हैरान करने वाले आरोप

बता दें, फैसल खान ने एक बार सार्वजनिक रूप से आमिर खान, अपनी बहन और मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि परिवार ने जबरन उन्हें घर में बंदी बनाकर रखा था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि उन्हें जबरदस्ती ऐसी दवाइयां खिलाई जाती थीं जिससे उनका मानसिक हालत खराब हो जाए।

बाद में परिवार से मांगी थी माफी

इस आरोपों के बाद फैसल खान आमिर खान समेत अपनी मां, बहन और जीजा से माफी भी मांग चुके हैं। साल 2026 में उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा था कि वो अपने परिवार से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें घर की बातों को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर नहीं करना चाहिए था।

सलमान खान ही करेंगे शो को होस्ट

वहीं, बिग बॉस 20 की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।शो में हिस्सा लेने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। इन नामों में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है।