टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Aug 10, 2026, 07:51 AM IST
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़े ढेर सारे अपडेट आ रहे हैं। अब तक मेकर्स की तरफ से कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया गया है। आइए आपको नाम बताते हैं।
![]()
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
Bigg Boss 20: टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) तमाम दर्शकों का ध्यान खींचने आ रहे हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का ऐलान हो चुका है और मेकर्स इस शो की तैयारियों में लगे हुए हैं। अब तक शो को दो प्रोमो आ चुके हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस के नए घर के लेकर नए लोगो तक की झलक फैंस देख चुके हैं, लेकिन सबकी नजरें कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन कौन से कलाकार आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक लगभग 12 कलाकार के नाम सामने आ चुके हैं, जो बिग बॉस 20 में एंट्री ले सकते हैं। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) तक का नाम शामिल है। आइए आपको तमाम स्टार्स के नाम आ बताते हैं। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 से अलग हुए अजर मलिक, सामने आई बड़ी खबर
बिग बॉस 20 में क्या आएंगे ये 12 कलाकार?
दावा है कि इस बार मेकर्स बिग बॉस के नए सीजन में टीवी के कई बड़े कलाकार को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में लॉकअप 2 और अलायंस खत्म हुआ है, जिसका फॉर्मेट भी कुछ हद तक बिग बॉस जैसा ही था। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स को इन दोनों शो को पीछे छोड़ना है, जिस वजह से टीवी के कई बड़े स्टार्स को लाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 में करण पटेल, जेनिफर विंगेट, शिवांगी जोशी, गीता बसरा, सुनील पाल, माही विज, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, पर्ल वी पुरी, अंजलि अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम शामिल है। अब तक किसी का नाम कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ प्रोमोज सामने आए हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के चेहरे तो नहीं दिखाए गए, जिसमें जेनिफर विंगेट का भी है। हालांकि, ये प्रोमोज फैन मेड है। अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

bigg boss 20
कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 दिसंबर से होने वाला है और इस बार शो में काफी कुछ नया देखने के लिए मिलेगा। शो के प्रोमोज में सलमान खान बार बार तथास्तू बोलते दिखे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में जोड़ियां दिखाई देंगी। शो में लाकर कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में खेलने के लिए कहा जा सकता है या फिर शो से बाहर से जोड़ियां एंट्री लेंगी, जो एक दूसरे के साथ रहकर गेम खेलेंगी।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article