Bigg Boss 15: काजी ने पहले ही हफ्ते में जीता सलमान का दिल, भाई जान इस चीज के हुए फैन, क्या अब भी लगेगी क्लास?

Published on 12 सित॰ 2026

Bigg Boss 20 Qazi Tauqeer Promo: बिग बॉस कंटेस्टेंट और सिंगर काजी तौकीर ने पहले ही हफ्ते में सलमान खान का दिल जीता लिया है. वीकेंड का वार के प्रोमो में भाई जान उनकी तारीफ करते हुए नजर आए.

Bigg Boss 20 Qazi Tauqeer Promo: बिग बॉस कंटेस्टेंट और सिंगर काजी तौकीर ने पहले ही हफ्ते में सलमान खान का दिल जीता लिया है. वीकेंड का वार के प्रोमो में भाई जान उनकी तारीफ करते हुए नजर आए.

author-image

New Update

Bigg Boss 20 (6) (1)

Bigg Boss 20 Qazi Tauqeer Promo: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आज वीकेंड का वार का एपिसोड आएगा. इस एपिसोड का बिग बॉस को पसंद करने वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दौरान सबके फेवरेट भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) होस्टिंग करते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा फैंस यह भी देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि वीकेंड पर किसकी क्लास लगेगी और किसकी तारीफ होगी. बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स से घर के मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चे इस समय काजी तौकीर (Qazi Tauqeer) के हो रहे हैं, प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान काजी तौकीर के फैन हो गए हैं और उसकी तारीफ करते हुए नजर आए. इसी के साथ फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं काजी की क्लास ना लग जाए. 

पहले दिन से काजी तौकीर जीत रहे लोगों का दिल

काजी तौकीर ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की है, उसी दिन से वह लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, लोगों को उनके बोलने के स्टाइल से लेकर उनकी सिग्नेचर लाइन और स्टाइल तक सबकुछ पसंद आ रहा है. वह शो में हर समय किसी न मुद्दे पर फन करते हुए नजर आते हैं. वह मैरी कॉम को सिचुएशनशिप और बेंचिंग का मतलब समझाते हुए नजर आए, उनकी इन बातों को फैंस ने बहुत पसंद किया. इसके अलावा वह शो में जिस तरह का गेम खेल रहे हैं, वो भी लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हालांकि, काजी के बिहेवियर से कुछ कंटेस्टेंट्स परेशान भी नजर आए थे. 

काजी ने पहले ही हफ्ते में जीता सलमान का दिल

काजी को जिस हिसाब से बिग बॉस को देखने वाले पसंद कर रहे हैं, उतना सलमान खान भी पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. सलमान ने उन्हें शो का रॉकस्टार बताया और उनकी फेमस डायलॉग 'आई एम ए रॉकस्टार बेबी  आऊ' लाइन को पसंद किया. सलमान कहते हैं, 'इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर'. इसके बाद सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे काजी की तरह करके दिखाएं और सभी ने ऐसा किया.  

क्या अब भी लगेगी काजी की क्लास

फिलहाल, अभी ऐसी कोई स्पष्ट रिपोर्ट्स या जानकारी नहीं है कि सलमान खान वीकेंड पर उनकी क्लास लगाएंगे. हालांकि, उन्होंने इस हफ्ते घर में जिस तरह की चीजें की हैं, उन्हें देखकर कहा जा रहा है कि सलमान उन बातों को लेकर क्लास लगा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा उसे बताया जा रहा है कि जब वह रात में डॉक्टर से मिलने के लिए कहते हैं, उसके बाद वह डॉक्टर से कहते हैं कि वह एक्टिंग कर रहे थे और वह बिल्कुल ठीक हैं. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि ये बात शायद सलमान खान को पसंद ना आए और इसको लेकर उनको फटकार पड़ सकती है. बहरहाल, इस बारे में अभी साफ तौर कहा नहीं जा सकता है.  

माही और आम्रपाली में हुई बहस

वहीं, बिग बॉस के दूसरे प्रोमों में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच तकरार दिखी. अरिश्फा खान से जब आम्रपाली की बहस हुई थी, तब माही ने आम्रपाली का साथ दिया था. लेकिन अब दोनों के बीच ही लड़ाई हो गई है. प्रोमो के मुताबिक, माही विज कहती हैं, 'मेरे सामने कोई किसी को कुछ बोल रहा है और मुझे लगता है कि यह अपमानजनक है तो मैं बोलूंगी. फ्रीडम है बोलने का'.  इस पर आम्रपाली कहती हैं, 'मेरे मैटर में कोशिश करिए कि मत बोलिए'. इस पर माही ने कहा, 'मेरी जुबान है मैं कुछ भी बोलूंगी, आपको दिक्कत है तो आप वहां से चली जाओ'. ऐसे में समझा जा सकता है कि घर में आने वाले हफ्ते में समीकरण बदलने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में उदिति ने करण संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, खोले सीक्रेट्स, अब एक्टर का KKK 15 की इस हसीना के साथ जुड़ा नाम