Bigg Boos 20: अमन गांधी के बाद इस कंटेस्टेंट का होगा घर से पत्ता साफ? रोहित शेट्टी आज के वीकेंड के वार में लेंगे दो लाइफ

Published on 24 अक्टू॰ 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का इस बार का वीकेंड का वार धमाकेधार होने वाला है. इस बार वीकेंड का वार का एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे. उन्होंने कई मुद्दे उठाए और कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाई. वहीं, रोहित ने आज ही दो लाइफ लेने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि किस कटेंस्टेंट के गले में घर से बेहर होने की तलवार लटकी हुई है.

Google Search

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का इस बार का वीकेंड का वार धमाकेधार होने वाला है. इस बार वीकेंड का वार का एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे. उन्होंने कई मुद्दे उठाए और कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाई. वहीं, रोहित ने आज ही दो लाइफ लेने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि किस कटेंस्टेंट के गले में घर से बेहर होने की तलवार लटकी हुई है.

author-image

New Update

Bigg Boss 20 (7)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का इस हफ्ते का वीकेंड का वार धमाकेधार होने वाला है क्योंकि इस बार का वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) की जगह जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohti Shetty) होस्ट करेंगे. वीकेंड का वार के कई सारे प्रोमो जारी हो चुके हैं. जिसमें रोहित कई मुद्दे को उठाते हुए नजर आए. उन्होंने काजी और आसिफ की लड़ाई का मुद्दा भी उठाया. जिसमें उन्होंने आसिफ से तीखे सवाल के साथ उन्हें फटकार भी लगाई है. वहीं, लव गिल और स्काउट के कथित भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और स्काउट की क्लास लगाई है. इसी के साथ एक और प्रोमो सामने सामने आया है. जिसमें रोहित ने दो आज के वीकेंड का वार में दो लाइफ लेने का ऐलान किया है. यानी पहले ही शनिवार के वीकेंड वार में ही एलिमिनेशन होगा. ऐसे में जिसकी दो लाइफ है उसकी एक जाएगी और जिसकी एक उसका घर से पत्ता साफ होगा. आइए जानते हैं कि किसके गले में एलिमेशन की तलवार लटकी हुई है. 

रोहित शेट्टी आज के वीकेंड के वार में लेंगे दो लाइफ

रोहित शेट्टी प्रोमो में साफ-साफ कहते नजर आते हैं, अब मैं आया हूं तो कुछ तो हंगामा होने चाहिए. इसके बाद रोहित एलिमेशन की प्रक्रिया शुरू करते हैं और कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि कौन नॉमिनेट हैं. रोहित नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स उदिति सिंह,आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, कुशल तंवर (गुल्लू), लव गिल, अरिशफा खान और मैरी कॉम नाम लेते हैं. रोहित ने प्रोमो में कहा कि कल तक का इंतजार नहीं करेंगे आज ही दो लाइफ लाइन जाएंगी, ऐसे में जिसकी दो लाइफ है उसकी एक जाएगी और जिसकी एक वो होगा घर से बेघर. 

इस कंटेस्टेंट का होगा घर से पत्ता साफ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में गुल्लू और अरिश्फा खान को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. जबकि बॉटम में मैरी कॉम और मनीष गोयल को बताया जा रहा है. ऐसे में कम वोट के आधार पर मैरी कॉम और मनीष गोयल की लाइफ जा सकती है. वहीं, मैरी कॉम के पास एक लाइफ लाइफ बची है और उन्हें मनीष के बाद सबसे कम वोट मिले हैं. यानी दो लाइफ जाएगी तो मैरी कॉम को घर से बेघर होना पड़ सकता है. वहीं, एक लाइफ मनीष गोयल की भी जा सकती है कि क्योंकि वो बॉटम में हैं. सोशल मीडिया की खबरों के अनुसार, इस हफ्ते मैरी कॉम घर से बेघर बताई जा रही हैं.

बता दें कि पिछले हफ्ते अमन गांधी शो से बाहर हुए थे और उस समय भी मैरी बॉटम थ्री में थीं. इसके साथ ही एक बात साफ कर दें कि अभी साफ नहीं है कि किसकी लाइफ जाएगी क्योंकि आज के वीकेंड के वार के बाद ही साफ हो सकेगा कि असल में घर से बेघर कौन हुआ है.  

रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट के कथित भाई-बहन के रिश्ते पर उठाए सवाल

वीकेंड का वार के प्रोमो में रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल के भाई-बहन के कथित रिश्ते को लेकर सवाल उठाए. रोहित शेट्टी ने सीधा-सीधा लव से सवाल किया कि स्काउट आपके क्या है. वह स्काउट को अपना भाई बताती हैं. इस पर रोहित कहते हैं कि वो पैर आपके पैर दबा रहा है. नेक दबा रहा है लव ये ठीक नहीं लग रहा है. कंबल के अंदर हाथ दबा रहा है, वो ठीक नहीं लग रहा है. सलमान भाई ने भी इस पर हिंट दिया था. वहीं, इस पर स्काउट अपनी सफाई देते हैं. जिस पर होस्ट बुरी तरह भड़क जाते हैं और स्काउट से कहते हैं कि जो वह कर रहे हैं वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिख रहा है. रोहित के इस मुद्दे को उठाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल संग स्काउट की क्लोजनेस पर भड़के रोहित शेट्टी, गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री से मचेगा बवाल?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें