Bhopal Power Cut 17 August: भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में 17 अगस्त को बिजली गुल, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कटौती

Published on 16 अग॰ 2026

Bhopal Power Cut 17 August: भोपाल के कई इलाकों में 17 अगस्त 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग इलाकों में डिपार्टमेंटल वर्क किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग समय पर कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी।

बिजली कटौती का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग रखा गया है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

45 बंगला, सैनिक रेस्ट हाउस, बेतवा अपार्टमेंट, GTB कॉम्प्लेक्स और विमल एम्पोरियम समेत आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों में विभाग की ओर से डिपार्टमेंटल वर्क किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: IPS Mother Murder: IPS अधिकारी की मां की हत्या, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

शिव नगर, सुलभ कॉम्प्लेक्स, रत्नागिरी, पुलिस चौकी, सहकारी परिसर, कल्पना नगर, सोनागिरी A और C सेक्टर, बालाजी हॉस्पिटल और आराधन हॉस्पिटल समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

इस दौरान विभाग की टीम जरूरी काम करेगी। बिजली बंद रहने से घरेलू और कारोबारी काम प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:India First Virtual Zoo: इंदौर में देश के पहले वर्चुअल जू का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 14D थिएटर में फिल्म, वर्चुअल जंगल सफारी कर सकेंगे एंजॉय

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

CORALWOOD, रेड स्क्वायर, भाभा कॉलेज, जाटखेड़ी गांव, महेंद्र ग्रीन वुड, दिव्य वाणी, स्टर्लिंग ग्लोबल ग्रैंड, सागर पर्ल, ईडन पार्क, स्वास्तिक ग्रैंड और गोल्डन वैली विलास समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा गगन सोसाइटी, हनुमान नगर, गौरी ग्रीन, भरमल इंडस्ट्रीज, Coralwood Complex, खंडेलवाल ड्रायफ्रूट, सलून हाइट्स और मिसरोद पेट्रोल पंप इलाके भी प्रभावित रहेंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

MACT कॉलेज, पोल्ट्री फार्म, हर्षवर्धन नगर, रविंद्र कॉलेज और पंचशील नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में भी बिजली विभाग का डिपार्टमेंटल वर्क प्रस्तावित है। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UGC NET Re-Exam: 3 पेपर की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल, 9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम

बिजली कटौती से पहले कर लें जरूरी काम

बिजली कटौती को देखते हुए प्रभावित इलाकों के लोगों को जरूरी काम पहले ही पूरा कर लेने की सलाह है। मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।

वहीं जिन लोगों का काम बिजली पर ज्यादा निर्भर है, वे कटौती के तय समय को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं। विभागीय काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई सामान्य की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sagar 4 Crore Cash: सागर में गैस डिलीवरी करने वाले के घर में मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश, बेटे ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर डाली थी फोटो