Bhojpuri Bawaal: गंदी गालियां देता दिखा यह सुपरस्टार, पहले ही एपिसोड में टूटीं मर्यादाएं

Published on 2 अग॰ 2026

Aug 02, 2026 11:09 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल का पहला एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रविवार रात प्रसारित किया जा चुका है। एपिसोड में भोजपुरी को अभद्रता और अश्लीलता से बचाने का जिक्र तेज प्रताप यादव करते दिखते हैं, लेकिन एक सुपरस्टार इस कोशिश पर पानी फेरता दिखा।

Pawan Singh Back Side Photo in Bhojpuri Bawaal

भोजपुरी बवाल का पहला ही एपिसोड काफी बवाल रहा। जहां एक तरफ ज्यादातर एक्टर्स शालीन भाषा इस्तेमाल करते दिखे, वहीं यह सुपरस्टार धड़ल्ले से गालियां देता दिखा।

Bhojpuri Bawaal - Episode 1: 'भोजपुरी बवाल' का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब काजल राघवानी से लेकर आम्रपाली दुबे तक और दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक एक ही शो का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि यह रियलिटी शो उस तरह का नहीं है जिसमें एक बड़े से घर में कई सेलेब्रिटीज को कई महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी इसमें ऑडियंस को ढेर सारा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। पहले ही एपिसोड में काफी सारा मसाला आ चुका है, लेकिन एक भोजपुरी एक्टर ऐसा भी रहा, जो 'भोजपुरी बवाल' के पहले ही एपिसोड में भर-भरकर गालियां देता नजर आया।

भर-भरकर गालियां देता दिखा यह एक्टर

'भोजपुरी बवाल' के एपिसोड-1 में जहां दिनेश लाल यादव से लेकर आम्रपाली दुबे तक सभी सुपरस्टार्स बहुत सहज और शालीन भाषा में बातचीत करते दिखे, वहीं एपिसोड के दौरान कई बार पवन सिंह धड़ल्ले से गालियां देते नजर आए। पवन सिंह अपनी टीम से लेकर अपने भाई और यहां तक कि सिक्योरिटी के साथ बातचीत में भी गंदी गालियों का इस्तेमाल करते दिखे। जहां शो में पवन सिंह के इस एटिट्यूड को उन पर जंचने वाले गुरूर और पावर के साथ जोड़कर दिखाया गया, वहीं ऑडियंस के लिए यह थोड़ा असहज करने वाला हो सकता है।

जब पवन सिंह को स्टेज पर पड़ा था पत्थर

'भोजपुरी बवाल' के पहले ही एपिसोड में वह वाकया भी दिखाया गया है, जब एक इवेंट के दौरान ऑडियंस से किसी ने उन्हें पत्थर मार दिया था। पवन सिंह को यह पत्थर बहुत जोर से लगा था, लेकिन वह बजाए वहां से भागने के स्टेज से ही उस शख्स को संबोधित करते दिखे। पवन सिंह ने वहीं पर खड़े होकर इस शख्स को चुनौती दी कि दम है तो सामने आकर दिखाए। एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे इस घटना के काफी वक्त बाद जब पवन सिंह को दोबारा इसी शहर में परफॉर्म करने जाना था, तब उनकी टीम कितनी नर्वस थी।

इस मोड़ पर खत्म हुआ पहला एपिसोड

शो में आगे यह भी दिखाया गया है कि पवन सिंह जब इस इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे तो उनका और उनकी टीम का तजुर्बा कैसा रहा। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि कैसे पवन सिंह को इस इवेंट के दौरान बीच में ही भागना पड़ा क्योंकि सिचुएशन काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इसी मोड़ पर 'भोजपुरी बवाल' का पहला एपिसोड खत्म हो जाता है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पवन सिंह ने यह शो करने से मना कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके आखिर में पवन सिंह इस शो का हिस्सा बनते हैं।