BCCI ने लक्ष्मीपति बालाजी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया ए टीम का बनाया हेड कोच

Published on 20 सित॰ 2026

BCCI ने लक्ष्मीपति बालाजी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया ए टीम का बनाया हेड कोच

लक्ष्मीपति बालाजी को मिली बड़ी जिम्मेदारी. (फोटो- GETTY)

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. BCCI ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. पुडुचेरी में खेली जाने वाली इस हाई-प्रोफाइल सीरीज में दो मल्टी-डे मैच और तीन लिस्ट-ए मुकाबले खेले जाएंगे. जहां भारत दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी.

लक्ष्मीपति बालाजी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

44 साल के लक्ष्मीपति बालाजी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2002 में हुई थी. वहीं, उन्होंने साल 2012 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था. एक समय भारतीय तेज गेंदबाजी के अहम स्तंभ रहे लक्ष्मीपति बालाजी पिछले एक दशक से कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. वो आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल टीमों के बॉलिंग कोच रह चुके हैं. इसके अलावा टीम में भी एक बदलाव किया गया है. विप्रज निगम की जगह आंध्र प्रदेश के ऑफ स्पिनर टी. विजय को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

बता दें, लक्ष्मीपति बालाजी इसी साल की शुरुआत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में कोच के रूप में नियुक्त किए गए थे. अब वो पहली बार इंडिया ए टीम के हेड कोच भूमिका निभाएंगे. इससे पहले वो तमिलनाडु की घरेलू टीम के साथ बतौर हेड कोच काम कर चुके हैं. ऐसे में ये सीरीज लक्ष्मीपति बालाजी के लिए काफी अहम रहने वाली है.

भारत ए मल्टी-डे टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, नचिकेत भुटे, वी वैश्य.

भारत ए वन-डे टीम

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, टी. विजय, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button