
रोहित की टी-शर्ट पर मचा बवाल. (फोटो- X/PTI)
Rohit Sharma Viral T-Shirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बेबाक अंदाज और मैदान के अंदर-बाहर वन-लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं. भले ही 39 साल के हिटमैन हाल के दिनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण ज्यादा चर्चा में न रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि रोहित ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर बिना एक शब्द बोले अपनी टी-शर्ट के जरिए तीखा तंज कसा है.
रोहित की टी-शर्ट पर लिखे दो शब्दों ने खींचा ध्यान
रोहित शर्मा जल्द ही भारतीय टेलीविजन पर एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं. वह फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा नाम से एक एंटरटेनमेंट शो होस्ट करने जा रहे हैं, जो 19 सितंबर से ऑन-एयर होने वाला है. इस शो के प्रोमो शूट के दौरान रोहित कैमरे से कहते दिखे, ‘अरे यार कितना रिहर्सल करवाओगे? लेकिन आ रहा हूं 19 सितंबर को.’ हालांकि, फैंस का ध्यान उनके डायलॉग से ज्यादा उनकी सफेद टी-शर्ट पर गया.
रोहित की टी-शर्ट पर एक छोटा सा कोट लिखा हुआ था, ‘नॉन कमिटल’. इसके बाद इंटरनेट पर फैंस ने तुरंत इसे अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ दिया. रोहित की इस टी-शर्ट का सीधा संबंध पिछले साल हुई उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जोड़ा जा रहा है, जब शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था.
Rohit Sharma is trolling Ajit Agarkar over that non-committal remark 😭 pic.twitter.com/75PQVYmyqx
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) September 10, 2026
क्या है ‘Non-Committal’ विवाद का पूरा इतिहास?
दरअसल, सितंबर 2025 में टीम इंडिया का लंबा रोडमैप पेश करते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही ‘नॉन कमिटल’ हैं. यानी दोनों खिलाड़ियों का 2027 वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है, जिसके बाद काफी बवाल देखने को मिला था. हालांकि दोनों खिलाड़ी बोल चुके थे कि वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. ऐसे में फैंस अब रोहित शर्मा की टी-शर्ट को उसी बयान से जोड़कर देख रहे हैं.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More